Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 10:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में हिमाचल के राज्यपाल बोले- राजनीति और मीडिया का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए राष्ट्रहित
    झारखंड

    रांची में हिमाचल के राज्यपाल बोले- राजनीति और मीडिया का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए राष्ट्रहित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से “राजनीति और मीडिया” विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति और मीडिया परस्पर पूरक हैं और दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्धता होना चाहिए।

    राज्यपाल ने बताया कि राजनीति शासन की दिशा तय करती है, जबकि मीडिया जनता तक शासन के निर्णयों को पहुंचाने का कार्य करता है। राजनीति पर मीडिया की निगाह रहती है और जब राजनीति सही दिशा से भटकती है, तो मीडिया उसे नियंत्रित करने की भूमिका निभाती है। उन्होंने मीडिया की आलोचना को तथ्यपरक और संतुलित रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    शिवप्रताप शुक्ला ने चिंता जताई कि आज राजनीति और मीडिया दोनों ही विचारधाराओं में बंटते जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता अब मूलतः नौकरी बन गई है, और विज्ञापनों तथा राजनेताओं के दबाव के कारण खबरों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने पत्रकारों को यह याद दिलाया कि व्यक्तिगत विचारधारा से बड़ा राष्ट्र और समाज है।

    राज्यपाल

    कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा कि बढ़ते बाजारवाद के दबाव के कारण मीडिया का मूल उद्देश्य प्रभावित हो रहा है और पत्रकारिता की आत्मा को नुकसान पहुंच रहा है। वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने भारत में पत्रकारिता के ढाई सौ वर्षों के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला और मुख्य अतिथि के जीवन और सार्वजनिक योगदान का परिचय दिया।

    रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी ने बताया कि संवाद शृंखला का उद्देश्य राजनीति, प्रशासन, समाज और मीडिया से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष और सार्थक विमर्श को बढ़ावा देना है। स्वागत भाषण में सचिव अभिषेक सिन्हा ने कहा कि क्लब ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों के बौद्धिक विकास और लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त करने के लिए निरंतर आयोजित करता रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बिपिन उपाध्याय ने किया।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों अनुज कुमार सिन्हा, डॉ. रामाज्ञा तिवारी, सुमन श्रीवास्तव, ओमरंजन मालवीय, राजेश कुमार सिन्हा, विनय चतुर्वेदी सहित रांची प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

    Also Read : सड़क हादसे में BCCL कर्मी की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    The ultimate goal of politics and the media should be the national interest: Governor Shiv Pratap Shukla राजनीति और मीडिया का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित होना चाहिए : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला ढुलाई कर रहे हाइवा ने BCCL कर्मी की ली जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article चाईबासा में दंतैल हाथी का आतंक जारी, तीन दिन से ड्रोन भी नहीं कर पा रहे ट्रैक

    Related Posts

    खूंटी

    रेलवे का काम कर रही कंपनी के रोड रोलर में आगजनी और फायरिंग, पांच खोखे व PLFI का पर्चा बरामद

    May 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे का काम कर रही कंपनी के रोड रोलर में आगजनी और फायरिंग, पांच खोखे व PLFI का पर्चा बरामद

    May 1, 2026

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026

    कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.