Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 12:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह के मोतीलेदा में महिला कृषकों ने बदली खेती की तस्वीर, गाजर बनी आत्मनिर्भरता का सहारा
    गिरिडीह

    गिरिडीह के मोतीलेदा में महिला कृषकों ने बदली खेती की तस्वीर, गाजर बनी आत्मनिर्भरता का सहारा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोतीलेदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित मोतीलेदा पंचायत में महिला कृषकों ने गाजर की खेती से एक नई मिसाल पेश की है। पहले बंजर पड़ी जमीन आज महिलाओं की मेहनत और आधुनिक तकनीक से हरी-भरी हो गई है। गाजर की खेती अब यहां महिलाओं की आय का मुख्य जरिया बन रही है।

    मोतीलेदा पंचायत में पहली बार बड़े पैमाने पर गाजर की खेती की जा रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 20 से 25 महिलाएं मिलकर 4 से 5 एकड़ भूमि पर गाजर उगा रही हैं। यह खेती वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से की जा रही है, जिसे स्थानीय लोग “पंजाब की तर्ज पर खेती” कह रहे हैं।

    महिला कृषकों ने बताया कि बेंगाबाद जेएसएलपीएस और झारखंड सरकार से मिले प्रशिक्षण के बाद खेती का तरीका बदला गया। अब कियारी और बेड बनाकर जैविक विधि से गाजर की खेती हो रही है। रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल कम किया गया है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बेहतर हुए हैं।

    एसएचजी से जुड़ी महिलाएं आशा वर्मा, कविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, बिनती देवी और सुनीता देवी ने बताया कि वे गाजर के साथ मटर, गोभी और अन्य सब्जियों की भी खेती करती हैं। नई तकनीक अपनाने से पैदावार में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।

    महिलाओं के अनुसार, 10 डिसमिल जमीन से 6 से 7 क्विंटल गाजर का उत्पादन हो रहा है, जिससे 15 से 20 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है। वहीं किसान कोलेश्वर वर्मा और बिनोद वर्मा ने बताया कि प्रति एकड़ लगभग 65 क्विंटल उत्पादन हो रहा है और एक एकड़ से करीब 2 लाख रुपये तक की आय संभव है। खेती की लागत 20 से 25 हजार रुपये के बीच रहती है।

    हालांकि, सिंचाई और बिजली की कमी अब भी एक बड़ी समस्या है। खेतों तक बिजली नहीं पहुंचने के कारण डीजल पंप से सिंचाई करनी पड़ती है, जिससे लागत बढ़ जाती है। महिलाओं का कहना है कि अगर बिजली की सुविधा मिल जाए तो मुनाफा और बढ़ सकता है।

    इसके बावजूद मोतीलेदा की महिला कृषक उत्साह से भरी हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षण और मेहनत ने उनकी जिंदगी बदल दी है। गाजर की खेती अब उनके लिए आत्मनिर्भर बनने का मजबूत आधार बन रही है और आने वाले समय में यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन सकती है।

     

    गाजर बनी आत्मनिर्भरता का सहारा गिरिडीह के मोतीलेदा में महिला कृषकों ने बदली खेती की तस्वीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्राकृतिक प्रकाश डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
    Next Article झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर आक्रामक दंतैल हाथी से दहशत, अब तक 20 मौ’तें

    Related Posts

    झारखंड

    SIR को लेकर झामुमो की बड़ी तैयारी, हेमंत सोरेन करेंगे रणनीतिक बैठक

    April 21, 2026
    झारखंड

    गुमला में बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 10 नामजद, जांच में जुटी पुलिस

    April 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, रांची पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड विजय टेटे को

    April 21, 2026
    Latest Posts

    SIR को लेकर झामुमो की बड़ी तैयारी, हेमंत सोरेन करेंगे रणनीतिक बैठक

    April 21, 2026

    गुमला में बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 10 नामजद, जांच में जुटी पुलिस

    April 21, 2026

    जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, रांची पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड विजय टेटे को

    April 21, 2026

    लोहरदगा RPF का “ऑपरेशन अमानत” : ट्रेन में छूटे दो बैग लौटाकर यात्रियों को दिलाई राहत

    April 21, 2026

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.