Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी शनिवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,28,650 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,35,080 रुपये के भाव से बिक रहा है। कल शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,28,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,34,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज 22 कैरेट सोने में 650 रुपये और 24 कैरेट सोने में 680 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वहीं चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। रांची में आज चांदी 2,68,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 2,72,000 रुपये प्रति किलो था। इस तरह चांदी की कीमत में 4,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी सोने-चांदी के रेट अलग-अलग हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,30,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,37,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। वहीं चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,27,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,39,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है। यहां चांदी 2,51,950 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,27,563 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,39,160 रुपये प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है। वहीं चांदी 2,51,950 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी पर खास ध्यान देना जरूरी है। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी होती है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।
Also Read : शीतलहर से कांपा झारखंड, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट


