Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पांच जिलों में आतंक का पर्याय बना पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर तुफान जी गिरफ्तार, कार्बाइन व गोली समेत कई सामान बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    पांच जिलों में आतंक का पर्याय बना पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर तुफान जी गिरफ्तार, कार्बाइन व गोली समेत कई सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2020Updated:December 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। नक्सल गतिविधि की रोकथाम को लेकर रांची पुलिस लगातार सीमावर्ती इलाके में अभियान चला रही है। इसी क्रम में रांची पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पीएलएफआई का दुर्दांत सब जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ तूफान जी उर्फ सुल्तान जी को गिरफ्तार किया गया है। तूफान जी की गिरफ्तारी के बाद से पीएलएफआई संगठन को बड़ा झटका लगा है। एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर गठित टीम को यह उपलब्धि मिली है। तूफान जी को पुलिस टीम ने लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना अंतर्गत साके गढ़ टोली गांव से पकड़ा है। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से पुलिस ने एक देसी कार्बाइन मैगजीन लगा हुआ, नाइन एमएम का 13 पीस जिंदा गोली, केमोफ्लाइ टीशर्ट एवं टोपी, कंबल पिट्ठू बैग, विभिन्न तरह की दवाइयां, प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन का लेटर पैड समेत अन्य सामान शामिल है। छापेमारी टीम में खलारी डीएसपी मनोज कुमार, लोहरदगा डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, चान्हो थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, मांडर थाना प्रभारी राना जंग बहादुर सिंह, सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद, एएसआई तकनीकी शाखा शाह फैसल, क्यूआरटी पार्टी और खलारी सैट सशस्त्र बल मौजूद थे।

    पांच जिलों में दर्ज है तूफान पर कुल 29 मामले
    एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआई के दुर्दांत सब जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ तूफान जी पर 5 जिलों में कुल 29 मामले दर्ज है। यह सभी मामले रांची, लातेहार, लोहरदगा, चतरा और हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शामिल है। गिरफ्तार तूफान विकास कार्यों के संवेदकको, ईट भट्ठा मालिकों, व्यवसायियों के बीच लेवी वसूलने एवं विभिन्न कोलियरी में आगजनी की घटना कारित कर आतंक का पर्याय बना हुआ था। गिरफ्तार उग्रवादी तूफान के निशानदेही पर चान्हो थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ के पास से देसी ऑटोमेटिक कार्बाइन लोडेड और जिंदा गोली बरामद किया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविद्यालयों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम जारी, सैंट जॉन हाई स्कूल को प्रथम, एमई स्कूल को मिला दूसरा स्थान
    Next Article झारखंड स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर को पुनः खुलवाने की मांग

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार ने बदला हज़ारीबाग का अनुमंडल पदाधिकारी…देखें पूरी रिपोर्ट

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने बदला हज़ारीबाग का अनुमंडल पदाधिकारी…देखें पूरी रिपोर्ट

    June 18, 2025

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.