Ranchi : खूंटी जिले में सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने लोधामा कर्रा रोड पर रिंग रोड ब्रिज सीठियो में सड़क जाम कर दिया। सोमा मुंडा जी खूंटी के ही निवासी थे। ग्रामीणों का कहना है कि सोमा मुंडा की हत्या से आदिवासी समाज को गहरा नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में रोष और आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए और इस तरह की घटना दोबारा न हो।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमा मुंडा की मौत से आदिवासी समाज में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हादसे से समाज को हुई क्षति की भरपाई करना बेहद मुश्किल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया है और हत्यारों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Also Read : पटना में सड़क पर मलबा फेंकना पड़ेगा महंगा, नगर निगम वसूलेगा 1500 जुर्माना
Also Read : रिम्स मामले की एसीबी ने शुरू की जांच, जमीन रजिस्ट्री कराने वाले कि तलाश शुरू
Also Read : खूंटी-सिमडेगा सड़क पर भीषण हादसा, दो की मौ’त
Also Read : कड़ाके की ठंड से कांपा झारखंड, मकर संक्रांति तक नहीं मिलेगी राहत


