Simdega : सिमडेगा जिले के नए SP श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने जिले में पदभार संभाला। समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने DC सिमडेगा से शिष्टाचार मुलाकात की और जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।
नए SP ने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता के बीच पुलिस की सक्रिय मौजूदगी उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और आम लोगों के साथ सामंजस्य बनाए रखना उनके काम का हिस्सा होगा।
स्वागत समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शिकायत या सूचना के लिए जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9262998531, 06525-299908 और 06525-299987 पर संपर्क करें। मानव तस्करी से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 3456 256 उपलब्ध है।


