Sahibganj : साहिबगंज में अवैध खनन को लेकर CBI ने बुधवार से जांच शुरू कर दी है। टीम ने सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू करते हुए संकरी गलियों और खनन से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इससे पहले CBI ने जिला खनन पदाधिकारी कृष्णा कुमार किस्कू को तलब कर माइनिंग लीज और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की।
जांच के दौरान अधिकारियों ने खनन गतिविधियों के रिकॉर्ड, लाइसेंस और अनुज्ञापत्रों की भी समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, टीम अवैध खनन से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है और किसी भी अनियमितता को नोट कर रही है।
CBI की लगातार कार्रवाई और छापों से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग भी टीम की सक्रियता से सतर्क हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है और जल्द ही जांच की प्रगति और आवश्यक कदमों की जानकारी साझा की जाएगी।
Also Read : जदयू के प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने दिया इस्तीफा, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

