Ramgarh : जिले के गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। देर रात हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदा और घरों को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसानों की मेहनत से उगाई गई फसलें और घरों में रखा धान हाथियों का निशाना बन गया है।
वन और ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, गोला वन में हाथियों का झुंड दो हिस्सों में बंटा है। संग्रामपुर पंचायत में दो हाथी देखे गए, जबकि रजरप्पा-हेसापोड़ा के जंगल में सात हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। हाथियों के डर से किसान रातभर जागकर फसलों और घरों की निगरानी करने को मजबूर हैं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से खतरा और बढ़ गया है।
पिछले कुछ दिनों में हाथियों के हमलों में छह लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और हाथियों के उत्पात से राहत दिलाने की मांग की है।
Also Read : नक्सल नेटवर्क को झटका : 7 महिला नक्सली समेत 26 ने किया सरेंडर


