Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»7 मिनट तक अपनी बीवी को उठा कर रखा तो जीता अवार्ड
    जोहार ब्रेकिंग

    7 मिनट तक अपनी बीवी को उठा कर रखा तो जीता अवार्ड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्वा वर्ल्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : एक्वा वर्ल्ड के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर आठ दिवसीय नव वर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 में वर्ष के अंतिम दिन भी जबरदस्त धमाल रहा। ढेर सारे कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के जरिए पूरे धूम धड़ाके से 2025 को विदाई दी गई। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीपांजलि ग्रुप के विपुल नायक डीजे सर राजू रॉकर्स डेविड गौतम रंजन सुजीत और संजय के द्वारा प्रस्तुत गुड बाय 2025 कार्यक्रम था।इसमें कलाकारों ने डिस्को स्टेशन,जीते है शान से, डिस्को डांसर,यम्मा यम्मा आदि गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति की लोगों को झुमा दिया।

    इसके अतिरिक्त आज भी ढेर सारे कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।सबसे ज्यादा लोगों को आनंद वाइफ लिफ्टिंग कंपटीशन में आया जिसमें लोगों को ज्यादा समय तक अपनी बीवियों को उठाकर गोद में रखना था। 7 मिनट के रिकॉर्ड टाइम तक अपनी बीवी को उठाकर रखने के कारण विजेता बने ।इसके अतिरिक्त आज एक बार फिर चॉकलेट की कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस बार बच्चों की अतिरिक्त उनकी मम्मियों की भी बारी थी उन्होंने भी जमकर चॉकलेट खाया और इनाम जीते उसके पहले माइंड मास्टर रिकॉल टेस्ट, जुबान जलवा स्लो डाउन, मैं शायर तो नहीं कंपटीशन का भी आयोजन किया गया ।बच्चे और मम्मीयों को एक ही तरह के आउटफिट में भी कैटवॉक कंपटीशन आयोजित हुआ। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

    इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाह देव, डॉ विद्या झा, विपुल नायक ,सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार,वसीम आलम,राहुल शाह देव,देव ज्योति नाहा,आनंद नायक, प्रदुमन, उदय, आदि उपस्थित थे।

    आज के विजेता

    बनाना चॉप – नैतिक
    फ्रिज गरबा डांस – श्रेयांशी
    माइंड मास्टर रिकॉल – काव्या, ईशान, मानवी
    जुबान जलवा स्लोडाउन – हर्षिता,
    चॉकलेट ईटिंग – रूबी, डॉली, दिव्यम, आदित्य।
    मैं शायर तो नहीं – अयान
    वाइफ लिफ्टिंग– अरुण और रुक्मणि, मनीष और निवेदिता, अर्चना और पंकज, चांदनी और विपिन।

    रिलायंस कार्निवल में 1 जनवरी को कोलकता की ‘डीजे ग्रूट’ मचाएंगी धमाल

    1 जनवरी को एक्वा वर्ल्ड में विशेष तैयारी की गई है। कोलकता की डीजे ग्रुट धमाल मचाने के लिए आ रही है। 1 जनवरी के प्रवेश टिकट पर लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसको विजेता को एलइडी टीवी दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त चॉकलेट, चिप्स और मिर्ची ईटिंग कंपटीशन, जोरू का गुलाम सहित दर्जनों प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा ।सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।

    Also Read : एक्वा वर्ल्ड रिलायंस कार्निवल का तीसरा दिन : स्मृति को मिस दिवा और पृथ्वी को मिस्टर हंक का खिताब

    7 मिनट तक अपनी बीवी को उठा कर रखा तो जीता अवार्ड He won the award for lifting his wife for 7 minutes.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बरवाअड्डा में दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
    Next Article घर बना था नशे का अड्डा, पुलिस ने रेड मार दो महिला सहित सात को दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    June 18, 2026
    कोर्ट की खबरें

    ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    June 18, 2026
    Latest Posts

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    June 18, 2026

    झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    June 18, 2026

    ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सभी 81 विधायकों ने डाले वोट, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

    June 18, 2026

    पुलिस थानों में CCTV लगाने में देरी पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, DGP से जवाब तलब

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.