Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नए साल के जश्न पर रामगढ़ पुलिस की कड़ी नजर, रजरप्पा और पतरातू में खास सुरक्षा
    झारखंड

    नए साल के जश्न पर रामगढ़ पुलिस की कड़ी नजर, रजरप्पा और पतरातू में खास सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़ पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh :  नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए रामगढ़ जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी तक पूरे जिले में हाई अलर्ट रहेगा।

    पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मुख्य सड़कों, चौराहों और नुक्कड़ों पर भारी संख्या में बल तैनात किया है। लगातार गश्त के जरिए किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    नव वर्ष के जश्न के दौरान आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां नागरिक किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए सीधे पुलिस से संपर्क कर सकेंगे। जिले में जगह-जगह बैरिकेडिंग और वाहनों की सघन जांच भी की जाएगी। विशेष तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    रामगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल रजरप्पा मंदिर और पतरातू डैम पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर नव वर्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, जिसमें दूसरे राज्यों से आने वाले लोग भी शामिल हैं। भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी बढ़ा दी गई है।

    SP  अजय कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे नव वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार और हुड़दंग से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

    रामगढ़ पुलिस ने नव वर्ष के मौके पर बढ़ाई सुरक्षा हाई अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैस रिसाव बना जानलेवा, केंदुआडीह में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौ’त
    Next Article हाइवा चालक की झुलसकर मौ’त, कैसे क्या हुआ… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.