Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Escort Service के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    Escort Service के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठगी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने Escort Service के नाम पर देशभर में ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मुफसिल थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विवेक कुमार, बादल मंडल, दीपक मंडल और शेखर कुमार बताए। सभी आरोपी बरकट्ठा थाना क्षेत्र के मासीपीढ़ी गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में नुतननगर, मुफसिल थाना क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और पैन कार्ड समेत कई अहम सबूत बरामद किए हैं।

    हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को 25 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफसिल थाना क्षेत्र के नुतननगर इलाके में एक गिरोह सक्रिय है, जो Escort Service के नाम पर फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा है। यह गिरोह UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से पैसे मंगवाकर बाद में ब्लैकमेलिंग यानी Sextortion करता था। सूचना के बाद सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने नुतननगर में छापा मारा, जहां चार युवक मोबाइल फोन के जरिए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 12 डेबिट कार्ड और 5 पैन कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन सामानों का इस्तेमाल साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग में किया जा रहा था। इस मामले में मुफसिल थाना कांड संख्या 207/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Also Read : जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक और ज्वेलरी शॉप में की बड़ी चोरी

    A gang involved in defrauding people under the guise of escort services has been busted; four people have been arrested. Escort Service के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा चार गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक और ज्वेलरी शॉप में की बड़ी चोरी
    Next Article वीबी-ग्राम जी एक्ट को निरस्त कर मनरेगा बहाल करे केंद्र : कमलेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.