Chaibasa : चाईबासा महिला कॉलेज की छात्रा लालमति देवगम का चयन राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए हुआ है। लालमति ने कविता लेखन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद प्रमंडल स्तर पर भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की। अब वह राज्यस्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
प्रमंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चाईबासा महिला कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में बीएड की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य स्पर्धाओं में भी कॉलेज की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे क्षेत्र की प्रतिभाओं की पहचान सामने आई।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
युवा उत्सव 2026 के तहत राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 27 दिसंबर 2025 को रांची के आड्रे हाउस में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए लालमति 26 दिसंबर को रांची के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसके बाद स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित होगा।
लालमति के चयन पर महिला कॉलेज चाईबासा की प्राचार्या डॉ. प्रीति बाला सिन्हा और शिक्षकों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हर साल कॉलेज की छात्राओं का राज्यस्तरीय मंच तक पहुंचना गर्व की बात है। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि लालमति की कविताओं में भावनाओं और विचारों की गहराई है, जो पाठकों को प्रभावित करती है। अन्य शिक्षकों ने भी लालमति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में कविता लेखन में लालमति देवगम ने पहला स्थान हासिल किया था, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में भी महिला कॉलेज की छात्राओं ने अच्छे परिणाम दर्ज किए थे।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors