Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुरक्षित भविष्य के लिए एक मजबूत संविधान की सख्त जरुरत, सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    सुरक्षित भविष्य के लिए एक मजबूत संविधान की सख्त जरुरत, सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2020No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज संविधान दिवस के अवसर पर झालसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल मोड के माध्यम से सम्मिलित हुए

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि संविधान दिवस के शुभ अवसर पर मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरु, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, डॉ. जयपाल सिंह मुंडा, शहीद भगत सिंह जैसे चमत्कारी व्यक्तित्वों के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो-कान्हो, नीलाम्बर-पीताम्बर, शेख भिखारी जैसे सपूतों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान बने हुए आज 71 वर्ष पूरे हो चुके हैं। मैं आज इस शुभ अवसर पर यह सोच कर आश्चर्यचकित हो रहा रहा हूँ कि आजादी प्राप्ति के बाद का समय कितना चुनौतीपूर्ण रहा होगा ? सैकड़ों रियासतों में बंटा देश आजाद हुआ था, जाति, धर्म, सम्प्रदाय, वर्ग, भाषा-बोली आदि के आधार पर बंटे तत्कालीन भारत की परीक्षा की घड़ी थी। जिनसे हमें आजादी मिली थी वे भी भविष्यवाणी कर रहे थे कि कुछ महीनों के भीतर भारत के अनेकों टुकड़े होने तय हैं। ऐसी परिस्थिति में सभी रियासतों को एक करने का सरदार वल्लभ भाई पटेल का प्रयास एवं बाबा साहेब के नेतृत्व में एक ऐसे संविधान का निर्माण किया गया जिसे हर किसी ने स्वीकार किया। ये ऐसे कार्य थे जिसने वास्तव में आधुनिक भारत की नींव रखी। उक्त बातें आज मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव नेमरा से संविधान दिवस के अवसर पर झालसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल मोड के माध्यम से संबोधित करते हुए कहीं।

    सुरक्षित भविष्य के लिए एक मजबूत संविधान की सख्त जरुरत है

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हमारा देश एक है, सभी लोग एक साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारे पास विश्व का सिर्फ सबसे अच्छा संविधान ही नहीं है, बल्कि इसे सही ढंग से उपयोग में लाने का 71 साल का इतिहास भी है।
    राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत संविधान जो सबों के हित की रक्षा करे, इसकी जरुरत सभी को है। विगत वर्षों में संविधान दिवस के आयोजन को जो रूप दिया गया उससे लगता है कि आज का दिन बड़े-बड़े नेताओं, न्यायाधीशों, अधिकारियों द्वारा संविधान को याद करने तथा अपना संविधान कैसे कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जरुरी है यह बताने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो मानता हूँ कि एक सशक्त संविधान की जितनी जरुरत मजदूर, किसान, ठेले-खोमचे वाले, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक को है उतनी ही इसकी जरुरत राज्यपाल, न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, IAS, IPS अधिकारियों को भी है। उन्होंने कहा कि सबों के अधिकार की रक्षा करने वाली किताब है संविधान। इसकी जरूरत पक्ष को भी है और विपक्ष को भी है। आज मैं झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में आपको संबोधित कर रहा हूँ, पर मैं बता दूं कि देश के एक सामान्य नागरिक के रूप में भी हेमन्त सोरेन के लिए संविधान एवं संविधान दिवस उतना ही उपयोगी है। इसलिए देश के भविष्य के लिए, सबों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक मजबूत संविधान की सख्त जरुरत है।

    आज एक देश के रूप में, एक शक्ति के रूप में खड़े हैं तो, इस संविधान के कारण

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे और तत्कालीन सरकार CNT/SPT को ख़त्म करने पर उतारू थी तो मुझे सड़क पर निकल इनका विरोध करने की ताकत इसी संविधान ने दी थी। यह पवित्र किताब ही है जो हमें जोड़ के रखता है। देशवासियों को बांटने वाली नजर से देखें तो बहुत कुछ अलग-अलग दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति के आधार पर, धर्म के आधार पर, क्षेत्र के आधार पर, भाषा के आधार पर, काम के आधार पर, शिक्षा के आधार पर, उम्र के आधार पर, जेंडर के आधार पर, राज्य/क्षेत्र के आधार पर, आप ही बताइए हम कितने अलग-अलग हैं । परन्तु, आज एक देश के रूप में, एक शक्ति के रूप में खड़े हैं तो, इस संविधान के कारण। सिर्फ यह एक किताब बच जाए तो सभी कुछ बच जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें सर्वांगीण विकास की नीतियां बनाती हैं। मैं तो कहता हूँ कि सरकारें सिर्फ संविधान की भावना के अनुरूप काम करने का प्रण कर ले तो उसे और कुछ अलग से करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार शासन हो एवं संविधान के अनुसार आचरण हो तो सब ठीक हो जाएगा। अपने संविधान की खूबसूरती सिर्फ उसमें लिखे एक लक्ष्य से समझा जा सकता है। संविधान के समक्ष ‘सबों को बराबरी का अधिकार’। बराबरी शिक्षा प्राप्त करने में, भरपेट भोजन प्राप्त करने में, जीवन जीने में, स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधा प्राप्त करने में, रोजगार के अवसर में, धार्मिक आस्था के अनुरूप आचरण करने में बराबरी। शहर एवं गाँव के स्कूल में अंतर न हो, गरीब एवं अमीर के अस्पताल में अंतर न हों, न्यायालय में न्याय मिलने में किसी ढंग का अंतर न हो, थाने और सरकारी कार्यालयों में सबों को सामान रूप से सुना जाए, इससे ज्यादा किसी को कुछ नहीं चाहिए।

    सम्यक बदलाव एवं प्रगति करने की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार इन विषयों पर सम्यक बदलाव एवं प्रगति करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कोरोना काल में शहर के साथ-साथ गाँव को भी सुरक्षित रखते हुए आपकी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों में अच्छा काम किया है। संकट के समय एक ओर सरकारी कर्मी की सेहत सुरक्षित रखने का प्रयास हुआ, वहीं दूसरी ओर दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों तक भी हम हवाई जहाज लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोरोना के द्वारा लगाये गए ब्रेकर को पार कर हम आगे बढ़ने को तैयार हैं। और आगे भी बराबरी के सिद्धांत को सामने रखते हुए आपकी सरकार आगे बढ़ेगी।

    पारा लीगल वालंटियर’ एवं अन्य माध्यमों से झालसा अच्छा काम कर रही है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन न्याय को सुनिश्चित करने वाली एवं उसे गाँव-गाँव तक पहुँचाने में लगी हुई संस्था के माध्यम से किया गया है। ‘पारा लीगल वालंटियर’ एवं अन्य माध्यमों से झालसा अच्छा काम कर रही है। आज प्रोजेक्ट तृप्ति, प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर, प्रोजेक्ट निरोगी भवन एवं प्रोजेक्ट चेतना के शुभारम्भ का भी दिन है। JHALSA का Web Portal एवं App भी लांच किया जा रहा है। उम्मीद करते हैं एवं मेरी शुभकामना रहेगी की उपरोक्त प्रोजेक्ट एवं App, आम जन तक मदद पहुँचाने के अपने उद्देश्यों में सफल हो। अंत में मैं महापुरुषों को नमन करते हुए सबों से अपील करना चाहूंगा कि संविधान दिवस के अवसर को हम अपने संविधान को सही ढंग से जानने-समझने के लिए करें । झालसा इस कार्य को अपने हाथों में ले एवं अगले वर्ष के लिए इस सम्बन्ध में तैयारी करे।

    इस अवसर पर लोक अदालत की उपलब्धियों को बताया गया। साथ ही ईफाइलिंग एंड ऑनलाइन सर्टिफाइड कॉपी दाखिल करने, नवनियुक्त सिविल जजों के लिए आरंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। झालसा द्वारा सभी को न्याय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल एप्प और वेब पोर्टल, प्रोजेक्ट तृप्ति, प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता, प्रोजेक्ट निरोगी भवः एवं प्रोजेक्ट चेतना की लॉन्चिंग की गई।

    इस मौके पर जस्टिस रवि रंजन, जस्टिस एससी मिश्रा, जस्टिस अमरेश कुमार सिंह, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस अनुभा रावत चौधरी व अन्य एवं नेमरा से रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त रामगढ़ संदीप सिंह, एसपी श्री प्रभात कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest hindi news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में नक्सलियों ने चिपकाए पोस्टर, भय के माहौल में ग्रामीण
    Next Article कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम को लेकर रांची में चला मास्क चेकिंग ड्राइव, बिना मास्क चलने वाले 330 लोगों का 165000 रुपए का कटा चालान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.