Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Sep, 2025 ♦ 10:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के सदर अस्पताल से लूटकांड का आरोपी भागा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के सदर अस्पताल से लूटकांड का आरोपी भागा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांचीः नामकुम इलाके से पकड़ा गया लूटकांड का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल से भाग गया। आरोपी को जेल भेजे जाने से पहले सदर अस्पताल लाया गया था। आरोपी इमरान के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली, डेली मार्केट और लोअर बाजार में आरोपी की तलाश में छापेमारी की है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान को नामकुम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था और जेल भेजे जाने से पहले उसका कोविड टेस्ट कराने के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर वह भाग गया। इधर इमरान के फरार होते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में मामले की सूचना वायरलेस पर प्रसारित की गई ,जिसके बाद इमरान को पुलिस की टीम ने खोजना शुरू किया। इसमें प्रथम दृष्टया पुलिस के कुछ कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है।

    कोतवाली और लोअर बाजार थाने की टीम के साथ इमरान को खोजने के लिए एक दर्जन से अधिक पुलिस वाले लगाए गए। टीम में शामिल पुलिसकर्मी सदर अस्पताल के आसपास के मोहल्लों और दुकानों में भी फरार इमरान को तलाश करते नजर आए लेकिन वह नहीं मिला। जानकारी मिली है कि कोविड जांच के पहले ही इमरान की हथकड़ियां खोल दी गईं थीं और इसी का फायदा उठाकर फरार हो गया।

    नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला इमरान अपने तीन साथियों के साथ एक घर में लूटपाट करने के आरोप में पकड़ा गया था। आरोप है कि लूटपाट के दौरान इमरान ने घर मालिक पर चाकू से हमला भी किया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की थी।

    रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता फरार इमरान की गिरफ्तारी है। उन्होंने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वजह से इमरान फरार हुआ है उन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलिखित सिद्धांतों और उदाहरणों का एक समूह है देश का संविधान : डॉ. उरांव
    Next Article बोकारो में दंपति ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद से था परेशान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्ति, सरकार बनाएगी खुद का बिजली नेटवर्क

    September 24, 2025
    झारखंड

    मॉनसून की बारिश से रांची समेत कई इलाकों में जलजमाव, वज्रपात का अलर्ट

    September 24, 2025
    गुमला

    BREAKING : गुमला में तीन नक्सली मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

    September 24, 2025
    Latest Posts

    फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी

    September 24, 2025

    एशिया कप 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का बड़ा मुकाबला आज

    September 24, 2025

    गया के कई इलाकों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

    September 24, 2025

    BPSSC की तीन बड़ी परीक्षाओं के नतीजे घोषित, दारोगा के 1799 पदों पर नई भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी

    September 24, 2025

    घर में घुसकर बदमाशों ने की फा’यरिंग, डेढ़ साल के बच्चे की मौ’त 

    September 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.