Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को जमशेदपुर और आदित्यपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस संदर्भ में वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और जोनल आईजी मनोज कौशिक ने परिसदन जमशेदपुर में कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में पूर्वी सिंहभूम के डीसी कर्ण सत्यार्थी, सरायकेला खरसांवा के डीसी नितिश कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय, सरायकेला खरसावां एसपी मुकेश लुणायत सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में परिभ्रमण मार्ग की मैपिंग, यातायात प्रबंधन, रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, बेरिकेटिंग, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, रिहर्सल, नो फ्लाई जोन और प्रोटोकॉल पालन जैसी तैयारियों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के बाद सचिव और जोनल आईजी ने करनडीह स्थित कार्यक्रम स्थल, एनआईटी जमशेदपुर और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया और सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एडीसी भगीरथ प्रसाद, नगर आयुक्त आदित्यपुर, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी और सरायकेला खरसावां जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Also Read : पंकज मिश्रा ने किया पत्थर ढुलाई बंद करने का ऐलान, व्यवसायियों ने जताया समर्थन


