Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के बड़सोल थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव में बीती देर रात पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक स्कूटी से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया, हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी के जरिए गांजा ले जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। जब पुलिस ने स्कूटी सवार को रोकने की कोशिश की तो वह स्कूटी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें डिक्की से गांजा बरामद हुआ। गांजा और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार तस्कर की पहचान के लिए स्कूटी के नंबर और कागजात के आधार पर जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
इस कार्रवाई में बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे, जबकि कई पुलिसकर्मी छापेमारी में शामिल रहे।
Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पहुंचे पटना, किया भव्य रोड शो
Also Read : सांसद खेल महोत्सव के जरिए युवाओं को मिला नया मंच
Also Read : बिहार के खिलाड़ियों को नए साल का तोहफा, मिलेगी 20 लाख तक की स्कॉलरशिप
Also Read : 13 महीने की देरी पर हाईकोर्ट नाराज, पेसा नियमावली पर सरकार से फिर जवाब तलब


