Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»भोगनाडीह में संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित, चंपाई सोरेन ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
    झारखंड

    भोगनाडीह में संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित, चंपाई सोरेन ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2025Updated:December 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भोगनाडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले की वीर स्थली भोगनाडीह में 22 दिसंबर को होने वाला संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंपाई सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई सख्त और अव्यवहारिक शर्तों के कारण शहीद वीर सिदो-कान्हू हूल फाउंडेशन को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। उन्होंने इसे प्रशासन की तानाशाही बताया।

    पूर्व सीएम ने कहा कि प्रशासन ने अनुमति देने में देरी की और अंतिम समय में कई शर्तें लगा दीं, जिनमें बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की तैनाती, वॉलेंटियरों की सूची जमा करना और अन्य बंदिशें शामिल थीं। उनका आरोप है कि इन शर्तों के जरिए कार्यक्रम को जानबूझकर रोका गया। शहीदों के वंशज मंडल मुर्मू ने भी कहा कि प्रशासन की शर्तों से ऐसा लग रहा था कि आयोजकों को किसी विवाद में फंसाने की कोशिश की जा रही है, इसलिए कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया गया।

    चंपाई सोरेन ने ऐलान किया कि 30 जून 2026 को हूल दिवस के अवसर पर झारखंड, बंगाल, बिहार और ओडिशा से लाखों आदिवासी भोगनाडीह पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में ताकत है तो उन्हें रोक कर दिखाए। पूर्व सीएम ने सवाल उठाया कि साहिबगंज जिले में ही ऐसे कार्यक्रमों पर सख्ती क्यों की जा रही है, जबकि अन्य जिलों में इस तरह की कोई समस्या नहीं होती।

    Also Read : जज कालोनी के सामने डिवाइडर से टकराई कार, फिर…

    The Santhal Pargana Foundation Day program in Bhognadih has been postponed. भोगनाडीह में संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजज कालोनी के सामने डिवाइडर से टकराई कार, फिर…
    Next Article हनी सिंह का नया गाना ‘आदत’ हुआ रिलीज, वाणी कपूर ने किया धमाकेदार डांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.