Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 5:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»उत्पाद विभाग टेंडर में भुगतान विवाद गरमाया, कर्मियों ने डीसी से की फरियाद
    जामताड़ा

    उत्पाद विभाग टेंडर में भुगतान विवाद गरमाया, कर्मियों ने डीसी से की फरियाद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उत्पाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जिले में उत्पाद विभाग के तहत जारी टेंडर से जुड़ा भुगतान विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। निजी एजेंसी के माध्यम से बहाल किए गए कई कर्मियों को पिछले पांच महीनों से उनकी पूरी मजदूरी नहीं मिल पाई है। कर्मियों का आरोप है कि वे एक से दो महीने तक लगातार ड्यूटी करते रहे, लेकिन भुगतान केवल एक माह का ही किया गया। शेष बकाया राशि लंबे समय से अटकी हुई है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

    प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    भुगतान की मांग को लेकर पीड़ित कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त रवि आनंद से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि वे लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस समाधान या स्पष्ट निर्देश नहीं मिल सका है। बकाया मजदूरी नहीं मिलने से परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है।

    भाजपा नेत्री ने जताया समर्थन

    इस दौरान भाजपा नेत्री बबीता झा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि मजदूरी रोकना न केवल अनैतिक है, बल्कि श्रम कानूनों का भी उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में मेहनत की कमाई रोकी नहीं जानी चाहिए।

    ठेकेदार जिम्मेदार, विभाग ने झाड़ा पल्ला

    बबीता झा ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक से मुलाकात की, तो अधीक्षक ने साफ कहा कि टेंडर लेने वाले ठेकेदार ही भुगतान के लिए जिम्मेदार हैं। विभागीय प्रक्रिया में कर्मियों का भुगतान रोके जाने का कोई औचित्य नहीं है और ठेकेदार को तत्काल मजदूरी का भुगतान करना चाहिए।

    दस दिनों में भुगतान का आश्वासन

    मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस पर तुरंत कार्रवाई करेगा और दस दिनों के भीतर बकाया मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। उपायुक्त के इस भरोसे के बाद लंबे समय से परेशान कर्मियों में राहत की उम्मीद जगी है।

    टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

    यह पूरा मामला न केवल उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता और मजदूरों के हितों की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब जिले की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन अपने आश्वासन पर कितना खरा उतरता है और पीड़ित कर्मियों को उनका हक कब तक मिल पाता है।

    Also Read : 307 करोड़ के MLM घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी के निदेशक दंपती गिरफ्तार

    Payment dispute escalates in the product department tender; employees appeal to the Deputy Commissioner. उत्पाद उत्पाद विभाग टेंडर में भुगतान विवाद गरमाया कर्मियों ने डीसी से की फरियाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article307 करोड़ के MLM घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी के निदेशक दंपती गिरफ्तार
    Next Article आईजी सुनील भास्कर ने की हाई-लेवल मीटिंग, पुलिस को फुल एक्शन मोड में आने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 5, 2026
    झारखंड

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 5, 2026

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026

    JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    May 5, 2026

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.