Ranchi (Kishlay Shanu) : राजधानी में जमीन के कागजात में हेरफेर अब आम बात सी हो गयी है। शहर हो या फिर ग्रामीण अंचल के सीओ, कोई भी खाता हो या फिर प्लॉट संख्या उसके कागजात चंद सेकेंड में बनाकर जमीन माफियाओं को उपलब्ध करा रहे हैं। अंचल कार्यालय में बैठने वाले अधिकारी जमीन माफियाओं द्वारा उपलब्ध मोटी रकम के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो चुके हैं। ताजा मामला रातू अंचल के पिर्रा का है। यहां पर मृतक गणेश कुम्हार के नाम पर रातू सीओ ने 16 दिसंबर 2025 की तारीख में रसीद काट कर एक पक्ष को पूरी तरह से लाभ पहुंचाने का काम किया। जबकि, जिस जमीन मालिक गणेश कुम्हार के नाम पर रसीद कटा है, उसे कोर्ट वर्ष 1949 में मृत मान चुकी है। अब देखना यह है कि रातू सीओ रवि कुमार सही है या फिर न्यायालय। इस मामले से जुड़े तमाम दस्तावेज ‘जोहार लाइव’ के पास उपलब्ध है। जरुरत पड़ने पर उसे किसी भी कार्यालय में उपलब्ध कराया जा सकता है।
हालांकि, इस पूरे मामले में सीओ रवि कुमार से ‘जोहार लाइव’ ने बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने मीटिंग की बात कहते हुए कॉल काट दिया। इसके अलावा कॉल काटने से पूर्व कहा कि अगर संभव है तो खाता संख्या और प्लॉट संख्या उन्हें व्हाट्सएप कर दें ताकि जांच करवा सकें।

94 वर्ष का रसीद एक साथ अपडेट हुआ 16 दिसंबर 2025 को
रातू सीओ रवि कुमार ने 16 दिसंबर 2025 को एक साथ 94 वर्ष का रसीद गणेश कुम्हार (मृत) वगैरह, पिता– जीतू कुम्हार, जाति-कुम्हार के नाम पर अपडेट कर दिया है। रशीद में स्पष्ट देखा सकता है कि 16 दिसंबर की तारीख में वर्ष 1932-33 से वर्ष 2025-26 तक अपडेट हुआ है। जिसका खाता संख्या 70 और प्लॉट संख्या 593 है। यह जमीन कुल 2 एकड़ 91 डिसमिल है।
Also Read : रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, जीजा की जगह पहुंचा था परीक्षा देने


