Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 12:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य में सरकारी धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2,450 रुपये प्रति क्विंटल
    झारखंड

    राज्य में सरकारी धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2,450 रुपये प्रति क्विंटल

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2025Updated:December 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आज से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस वर्ष सरकार ने 2.51 लाख से अधिक किसानों से लगभग 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। धान की खरीद 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। राज्य में गठित 834 अधिप्राप्ति केंद्रों में से पहले दिन 82 केंद्रों पर खरीद शुरू की गई।

    रांची के नामकुम स्थित लैम्प्स केंद्र पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडे ने धान खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों ने सरकार से आग्रह किया कि धान खरीद की शुरुआत हर साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में की जाए। किसानों का कहना है कि देरी होने पर उन्हें आर्थिक जरूरतों के कारण बिचौलियों को कम दाम पर धान बेचना पड़ता है।

    सरकार ने धान खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष कई नए प्रावधान लागू किए हैं। अब 4जी पॉस मशीन के माध्यम से खरीद की जाएगी और भुगतान से पहले प्रतिदिन सरकारी कर्मचारी या जनसेवक की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि रांची जिले में 43 अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं और किसानों को भुगतान के लिए दो करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। धान बेचने के दो से सात दिनों के भीतर डीबीटी के जरिए भुगतान किया जाएगा।

    नामकुम लैम्प्स के प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि पंजीकृत किसानों को मैसेज भेजकर तय तिथि पर केंद्र बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध और सुचारू रहेगी। वहीं, लैम्प्स अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि अच्छी बारिश के कारण इस वर्ष धान की पैदावार बेहतर हुई है और बड़ी संख्या में किसानों के केंद्रों पर आने की उम्मीद है। सरकारी निर्देश के अनुसार 31 मार्च 2026 तक धान खरीद जारी रहेगी।

    इधर, गढ़वा जिले में भी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। गढ़वा सदर प्रखंड के दुबे मरहटिया गांव में उपायुक्त दिनेश यादव ने धान खरीद का उद्घाटन किया। किसानों ने शिकायत की कि केंद्र देर से खुलने के कारण कई छोटे किसानों को पहले ही बाजार में धान बेचना पड़ा। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इस बार धान खरीद के बाद एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और किसानों से नजदीकी पैक्स में ही धान बेचने की अपील की गई।

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन से आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

    Also Read : नितिन नबीन की नियुक्ति पर कांग्रेस-झामुमो का भाजपा पर वार, बोले- संगठन में लोकतंत्र नहीं बचा

    450 per quintal. Government paddy procurement has started in the state; farmers will receive Rs 2
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन से आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात
    Next Article होम गार्ड भर्ती की मांग को लेकर देवघर में युवाओं ने किया प्रदर्शन

    Related Posts

    झारखंड

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026
    गोड्डा

    गोड्डा में नशे में पति का खूनी तांडव, गड़ासे से पत्नी की ह’त्या

    May 8, 2026
    झारखंड

    झारखंड में खनन संकट गहराया, 70% माइंस-क्रशर पर बंदी का खतरा

    May 8, 2026
    Latest Posts

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026

    गोड्डा में नशे में पति का खूनी तांडव, गड़ासे से पत्नी की ह’त्या

    May 8, 2026

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026

    झारखंड में खनन संकट गहराया, 70% माइंस-क्रशर पर बंदी का खतरा

    May 8, 2026

    दिलीप दास हत्याकांड : मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक मदद कर दिया न्याय का भरोसा

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.