Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा अनुमंडल में कुमारधुबी थाना पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल नंबर के 16 चक्का वाहन हैं, जिनके नंबर WB51C 4949 और WB65D 9956 बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये ट्रक दामोदर नदी से अवैध रूप से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की ओर ले जाए जा रहे थे। कुमारधुबी पुलिस को बालू तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों के चालक बालू से जुड़े कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों ट्रकों को कुमारधुबी चौक के पास से पकड़कर थाना लाया गया और परिसर में खड़ा कर दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी है। खनन विभाग द्वारा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर ट्रक मालिकों और तस्करी में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Also Read : फं’दे पर लटकी मिली पिता और तीन बेटियों की ला’श, पुलिस जुटी जांच में


