Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 4:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची समेत झारखंड में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा 3 डिग्री तक गिरा
    झारखंड

    रांची समेत झारखंड में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा 3 डिग्री तक गिरा

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025Updated:December 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार तीसरे दिन रांची का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सुबह और रात के समय तेज ठंड के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

    रांची से सटे कांके में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। शाम होते ही ठंडी हवाओं के साथ कनकनी बढ़ जाती है, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बाजारों में भी शाम के समय जल्दी सन्नाटा पसर जा रहा है। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा देखा जा रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशा से सर्द हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से पूरे झारखंड में तापमान में तेज गिरावट आई है। गुमला में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, खूंटी में 5.7 डिग्री और लोहरदगा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में 8.1 डिग्री, चाईबासा में 9.4 डिग्री और सरायकेला में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

    मेदिनीनगर में पारा 7.1 डिग्री तक गिर गया है। वहीं जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहा। बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे दिन में भी हल्की ठंड महसूस की गई।

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 दिसंबर के बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है।

    पूर्वानुमान के मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से बढ़कर 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। चतरा, गढ़वा, पलामू और लोहरदगा में ठंड का असर ज्यादा बना रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान फिलहाल 7 से 8 डिग्री के आसपास रहकर धीरे-धीरे 10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी ठंड से आंशिक राहत के आसार हैं। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

     

    mercury drops to 3 degrees in many districts Severe cold in Jharkhand including Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 13 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का संकट, एक्यूआई 400 के पार

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026
    खूंटी

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.