Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्तर प्रदेश : प्रतापगढ़ में बोलेरो खड़े ट्रक में घुसी, छह बच्चों समेत 14 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश : प्रतापगढ़ में बोलेरो खड़े ट्रक में घुसी, छह बच्चों समेत 14 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक में घुस गई। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार छह बच्चों सहित 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

    दिल दहला देने वाली यह घटना जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुई। बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज से आस-पास के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काट कर शवों को निकाला। हादसे की सूचना गांव और शादी वाले परिवार तक पहुंची तो वहां मातम छा गया।

    इनकी हुई मौत
    हादसे में जान गंवाने वालों में बबलू (22) पुत्र रामनाथ निवासी जिरगापुर, दिनेश कुमार (40) पुत्र श्रीनाथ, पवन कुमार (10) पुत्र दिनेश कुमार, दयाराम (40) पुत्र छोटेलाल, अमन (7) कुमार पुत्र दिनेश कुमार, राम समुझ (40) पुत्र बैजनाथ निवासीगण जिरगापुर, अंश (9) पुत्र कमलेश निवासी हथिगवां, गौरव कुमार (10) पुत्र राम मनोहर, भैया (55) पुत्र श्रीनाथ, सचिन (12) पुत्र समुझ, हिमांशु (12) पुत्र राम भवन विश्वकर्मा, मिथिलेश (17) कुमार पुत्र दशरथ लाल, अभिमन्यू (28) पुत्र रमेशचंद्र निवासीगण जिरगापुर और पारसनाथ (40) पुत्र बचई चालक निवासी बड़ेरामनिजपुर शामिल हैं।

    Accident Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में बंद 1 लाख का इनामी नक्सली तूफान की मौत के बाद संगठन में मचा तूफान, रिम्स में मौत के बाद हुआ पोस्टमार्टम
    Next Article झारखंड के राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरि किंडो की कुआं में डूबने से मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Latest Posts

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.