Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में कोर्ट मामलों के त्वरित निपटान के लिए कड़ा रुख, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में कोर्ट मामलों के त्वरित निपटान के लिए कड़ा रुख, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड हाई कोर्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और नियमित निगरानी को लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कोर्ट मामलों की समीक्षा, उनके समय पर निपटान और संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था। इसमें बोकारो जिले के सभी विभागों के प्रधान सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए। जिला विधि प्रकोष्ठ ने अधिकारियों को केस ट्रैकिंग प्रणाली, समय सीमा प्रबंधन और प्रभावी विधिक प्रतिवेदन तैयार करने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    डीसी ने दिए सख्त निर्देश

    इस अवसर पर डीसी अजय नाथ झा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोर्ट मामलों के समाधान में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विभाग अपने लंबित मामलों के जवाब समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें और किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने पाए। इसके अलावा उन्होंने नोडल पदाधिकारियों को केस मॉनिटरिंग, अद्यतन जानकारी रखने और अधिवक्ताओं के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

    कार्यशाला में शामिल लोग

    कार्यशाला में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा श्रीमती शालिनी खलको, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री पियूष, कार्यपालक दंडाधिकारी चास सत्यबला सिन्हा और हाईकोर्ट के वकील मो शहवाज के साथ जिला स्तर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

    उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कोर्ट मामलों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे जिला स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन अदालत में हुए पेश, दो बेल बॉन्ड भरने के बाद मिली जमानत

    Bokaro DC issues strict instructions to expedite disposal of court cases डीसी ने दिए सख्त निर्देश बोकारो में कोर्ट मामलों के त्वरित निपटान के लिए कड़ा रुख
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन अदालत में हुए पेश, दो बेल बॉन्ड भरने के बाद मिली जमानत
    Next Article दिवंगत न्‍यूरोलॉजिस्‍ट डॉक्टर केके सिन्हा के बेटे हेमंत सिन्हा का निधन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.