Lohardaga : सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लोहरदगा SP को सूचना मिली थी कि नसीम अंसारी के पास अवैध हथियार और कारतूस छुपा कर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर DSP समीर कुमार तिर्की और नव नियुक्त DSP सुधीर प्रसाद साहु ने टीम गठित की। टीम का नेतृत्व सेन्हा थानेदार नीरज झा ने किया। छापामारी में नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव को पकड़ लिया गया।
पूछताछ के बाद, दोनों आरोपियों ने अपने घर के पास साके पहाड़ में छुपाए अवैध हथियारों की जानकारी दी। तलाशी लेने पर पुलिस को 2 पिस्टल (7.65 मिमी), 82 INSAS रायफल के कारतूस (5.56 मिमी) और 3 कारतूस (0.315/8 मिमी) बरामद हुए। सेन्हा थाना ने इस मामले में धारा 25(1-AA)/25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों (नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छापामारी टीम में DSP समीर कुमार तिर्की, नव नियुक्त DSP सुधीर प्रसाद साहु, थानेदार नीरज झा, पुअनि0 अविनाश कुमार, स0अ0नि0 सेन्हा असर्फी बहेलिया, गोवंघन तुरी और सेन्हा थाना सशस्त्र बल शामिल अधिकारी थे।
Also Read : इंडिगो पर सरकार की सख्ती, 48 घंटे में यात्रियों का सामान वापस करने का निर्देश


