Jamtara : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दो दिवसीय देवघर प्रवास में शामिल होने के लिए जामताड़ा से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता हरि मोहन मिश्रा के नेतृत्व में जामताड़ा विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ता, आदिवासी युवा और समाज के अन्य प्रमुख लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देवघर गए।
रवाना होने से पहले हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही देश के विकास के लिए सक्षम पार्टी है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
जामताड़ा विधानसभा के लगभग 500 कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उनके लिए दर्जनों वाहन, नाश्ता, भोजन और पानी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप हेम्ब्रम, काजू शर्मा, विक्रांत सिंह, सुनिल हांसदा, गणेश किस्कू सरना, जिला अध्यक्ष रमेश मरांडी, सुभाष मिर्धा, सुखिन टुडू, रविंद्र पांडे सहित सभी मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Also Read : फीफा 2026: ग्रुप ड्रॉ हुआ घोषित, मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका से होगा उद्घाटन मैच
Also Read : धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के शूटरों को दबोचा
Also Read : जदयू ने आयोजित किया कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह, जीत के ‘योद्धाओं’ को मिल रही शाबाशी


