Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»मोबाइल कवर में छिपा रखता था ब्राउन शुगर, चक्रधरपुर पुलिस ने 68 पुड़िया के साथ युवक को किया गिरफ्तार
    चाईबासा

    मोबाइल कवर में छिपा रखता था ब्राउन शुगर, चक्रधरपुर पुलिस ने 68 पुड़िया के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्राउन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : पुलिस ने नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित टोकलो रोड निवासी राजा सिंह अपने घर में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेहद चालाकी से मोबाइल फोन के बैक कवर के भीतर छुपा कर रखता था। गुप्त सूचना पर की गई पुलिस की त्वरित कार्रवाई में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है।

    गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम प्रकाश ने बताया कि चक्रधरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा सिंह लंबे समय से ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में शामिल है। सूचना की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सर्च वारंट लेने के बाद बुधवार रात पुलिस टीम उसके घर पहुंची। छापेमारी के दौरान राजा सिंह को हिरासत में ले लिया गया।

    इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम प्रकाश के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, सब इंस्पेक्टर प्यारे हसन, सुनील कुमार पांडेय, अंजारुल हक, दिलीप कुमार, बीरबल चौबे और सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। टीम ने घर की तलाशी में कुल 68 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसमें 17 लाल रंग की और 51 सफेद पाउडर वाली पुड़िया थीं।

    नशे की पुड़ियाओं के अलावा पुलिस ने एक मोबाइल फोन और अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित नशा कारोबार की इस श्रृंखला में किन-किन लोगों से संपर्क में था।

    Also Read : धनबाद में जहरीली गैस का कहर, दो महिलाओं की मौ’त, इलाके में दहशत

    Chaibasa: One accused arrested with brown sugar Chakradharpur police arrested a youth with 68 packets of brown sugar hidden in his mobile phone cover. चक्रधरपुर पुलिस ने 68 पुड़िया के साथ युवक को किया गिरफ्तार चाईबासा : ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित गिरफ्तार मोबाइल कवर में छिपा रखता था ब्राउन शुगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में जहरीली गैस का कहर, दो महिलाओं की मौ’त, इलाके में दहशत
    Next Article चाय दुकान की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग दंपती की ह’त्या, दो आरोपी अरेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026
    चाईबासा

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.