Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री से बाल पत्रकारों ने की मुलाकात, हेमन्त सोरेन बोले- झारखण्ड की बेटियों की शिक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री से बाल पत्रकारों ने की मुलाकात, हेमन्त सोरेन बोले- झारखण्ड की बेटियों की शिक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बाल पत्रकार की परिकल्पना अच्छी है। बाल पत्रकारों के समक्ष चुनौती आसान नहीं। इसे आसान बनाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। लॉकडाउन में लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार चिंतन मंथन हो रहा है। बच्चों के पाठ्यक्रम में कटौती की गई है। समय बदल रहा है। अब शिक्षा का महत्व है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे आच्छादित हों। इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में कही।

    बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो आने वाली पीढ़ी भी स्वाभाविक रूप से सशक्त होगी। बाल पत्रकारों का प्रयास सराहनीय है। बच्चों के पाठ्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम कानून से संबंधित जानकारी भी होनी चाहिए। ताकि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी कानूनों के संबंध में जान सकें। कई अभिभावक गरीबी की वजह से बच्चों को बेच देते हैं। यह दुःखद है। सरकार ने कानून बनाया है। बाल विवाह, बाल मजदूरी गुनाह है। यह गुनाह तब तक यदा-कदा होता रहेगा। जब तक गरीब गरीबी से बाहर नहीं निकल जाता। वर्तमान सरकार ऐसे परिवारों को गरीबी से बाहर लाने हेतु प्रयासरत है।

    शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद बनाना है

    मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद बनाने की कार्य योजना पर भी कार्य हो रहा है। ताकि उन्हें रोजगार तलाशने में सहूलियत हो। शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार प्राप्त करना भी एक चुनौती होती है। शिक्षा के बाद अगर रोजगार नहीं मिलता है, तो युवा अवसाद से ग्रसित हो जाते हैं। वहीं अगर हाथों में हुनर होगा तो वे अपने रोजगार का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिसेफ बाल पत्रकारों के सहयोग से मैगज़ीन तैयार करे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग बाल पत्रकारों की सोच अन्य बच्चों तक संप्रेषित करने में सहयोग करेगा।

    क्या है बाल पत्रकार कार्यक्रम

    यूनिसेफ झारखंड में 2009 से बाल पत्रकार कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इस वर्ष रांची के पांच प्रखंडों के 550 से अधिक बाल पत्रकारों को बाल अधिकारों के बारे में जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया है। ये बच्चे पोषण, स्वास्थ्य, बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा आदि को लेकर समाज में जागरूकता फैला रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान भी कई बच्चों ने आगे बढ़कर लोगों की मदद की और महामारी के बारे में लोगों को जागरूक किय। अब तक 20 हजार से अधिक बच्चे बाल पत्रकार कार्यक्रम से जुड़े हैं।

    मुख्यमंत्री को बाल पत्रकारों ने दी यह जानकारी

    मुख्यमंत्री को बाल पत्रकार वंशिका कुमारी ने बच्चों के द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए कार्यों, फरहीन परवीन ने बाल विवाह, रुकसार परवीन ने बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों व उन्हें पढ़ाई से जोड़ने एवं कोविड 19 के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संदर्भ में दीपा कुमारी व मोहम्मद कैफ ने अवगत कराया।

    इस अवसर पर यूनिसेफ के झारखण्ड प्रमुख प्रशांता दास, संचार अधिकारी आस्था अलंग, बच्चे व अन्य उपस्थित थे।

    #Jharkhand News CM hemant soren Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना से खराब हो गए झारखंड के मंत्री के फेफड़ों का हुआ सफल प्रत्यारोपण
    Next Article देवघर : उपायुक्त ने रक्त संग्रहण चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले- आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान के सामान है

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.