Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»झारखंड में किसानों के लिए अच्छी खबर : धान बेचने पर 3 दिन में पूरा भुगतान, 4G पॉस मशीन से होगी खरीद
    Uncategorized

    झारखंड में किसानों के लिए अच्छी खबर : धान बेचने पर 3 दिन में पूरा भुगतान, 4G पॉस मशीन से होगी खरीद

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किसानों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : इस साल झारखंड में धान बेचने वाले किसानों को तीन दिन के भीतर पूरी राशि मिल जाएगी। साथ ही पहली बार धान खरीद के लिए 4G आधारित पॉस मशीन का इस्तेमाल होगा। पिछले साल 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू हुई थी। इस साल 1 दिसंबर से खरीद शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन 2G पॉस मशीन को 4G में कन्वर्ट नहीं किए जाने के कारण तारीख टल गई। उम्मीद है कि नई 4G पॉस मशीन मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर राज्य के सभी लैम्पस पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी।

    एमपीसीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नीरज कुमार के अनुसार पुरानी 2G पॉस मशीन की रफ्तार बहुत धीमी थी और इससे किसान का आधार व अंगूठे का डाटा लेने में समय लगता था। विभाग ने 1 दिसंबर को पुरानी मशीन जमा कर दी है।

    प्रति क्विंटल धान की कीमत

    पिछले साल केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,369 रुपये प्रति क्विंटल रखा था। 100 रुपये बोनस जोड़ने पर किसानों को 2,469 रुपये प्रति क्विंटल मिलने थे। ग्रेड-ए धान पर 2,489 रुपये प्रति क्विंटल मिले थे। इस साल भी प्रति क्विंटल 2,469 रुपये मिलने की संभावना है, हालांकि सरकार का अंतिम निर्णय अभी आना बाकी है।

    एक किसान कितना धान बेच सकता है

    एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल तक धान बेच सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि किसान के पास 11-12 एकड़ जमीन हो, क्योंकि एक एकड़ में लगभग 16 क्विंटल धान की पैदावार होती है।

    धान बेचने पर भुगतान प्रक्रिया

    इस बार विभाग ने व्यवस्था की है कि धान बेचने के 72 घंटे के भीतर पूरी राशि किसान के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। पहले केवल 50 प्रतिशत राशि 24 घंटे में मिलती थी और बाकी बाद में।

    किसानों में उत्साह

    धान खरीद को लेकर किसानों में उत्साह बढ़ा है। नामकुम के हाहाप गांव की किसान अर्चना मुंडा ने बताया कि ओपन मार्केट में धान की कीमत कम है, इसलिए लैम्पस के माध्यम से बेचने पर उन्हें अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।

    सरकार का निर्णय बाकी

    इस साल भी 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल MSP के साथ बोनस मिला था। इस साल भी अंतिम निर्णय आने के बाद ही खरीद की दर तय होगी।

    Also Read : हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त और छह जख्मी

    4G पॉस मशीन से होगी खरीद Good news for farmers in Jharkhand: Full payment for paddy sold within 3 days purchases will be made through 4G POS machines. झारखंड में किसानों के लिए अच्छी खबर : धान बेचने पर 3 दिन में पूरा भुगतान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त और छह जख्मी
    Next Article खूंटी में मिली युवती की अर्धन’ग्न ला’श, पत्थर से कुचला हुआ है सिर

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.