Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा में प्रेस क्लब बनाने पर सहमति, 5 दिसंबर से चलेगा सदस्यता अभियान
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रेस क्लब बनाने पर सहमति, 5 दिसंबर से चलेगा सदस्यता अभियान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read154
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा में पत्रकारों की पेशेवर मजबूती और अधिकारों की सुरक्षा को लेकर रविवार को जामताड़ा गांधी मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार शिरोमणि यादव ने किया। बैठक में जिले के करमाटांड़, नाला, फतेहपुर, कुण्डहित, नारायणपुर सहित अन्य प्रखंडों से दर्जनों पत्रकार शामिल हुए। बैठक में प्रेस क्लब के संगठनात्मक ढांचे, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और भविष्य की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। शिरोमणि यादव ने कहा, “जामताड़ा जिला प्रेस क्लब का गठन पत्रकारों की एकता, उनके अधिकारों की सुरक्षा और पेशेवर मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। एक मजबूत प्रेस क्लब जिले की पत्रकारिता को नई दिशा देगा और स्थानीय समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने में मदद करेगा।”

    बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस क्लब गठन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। समिति सभी पत्रकारों से सशुल्क सदस्यता फॉर्म लेगी। प्रेस क्लब के बायलॉज को तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें अजय सिंह, मुकेश सिंह भास्कर, अजीत कुमार, शिरोमणि यादव और अंतिम चौधरी शामिल हैं। समिति 5 दिसंबर तक बायलॉज को अंतिम रूप देकर संचालन समिति के सामने प्रस्तुत करेगी।

    साथ ही, प्रेस क्लब की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चुनाव की तिथि भी निर्धारित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने कहा कि प्रेस क्लब का गठन जिले की पत्रकारिता के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इससे पत्रकारों को संगठित होकर काम करने, समस्याओं के समाधान और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

    Also Read : स्वास्थ्य, सड़क, बिजली से लेकर योजना तक… विधायक निसात आलम ने सुनी हर समस्या

    5 दिसंबर से चलेगा सदस्यता अभियान Agreement on forming a press club in Jamtara membership drive to begin on December 5 जामताड़ा जामताड़ा में प्रेस क्लब बनाने पर सहमति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य, सड़क, बिजली से लेकर योजना तक… विधायक निसात आलम ने सुनी हर समस्या
    Next Article भारत की धमाकेदार जीत, रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका 17 रन से पराजित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.