Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में पिछले 24 घंटों कोरोना के 48 हजार नये मामले, 550 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में पिछले 24 घंटों कोरोना के 48 हजार नये मामले, 550 की मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के करीब 48 हजार नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों की संख्या 86.84 लाख हो गयी, जबकि 550 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1.28 लाख से ज्यादा हो गया।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 47,905 नये मामले सामने आये, जिससे इस महामारी से प्रभावित होने वाले की संख्या करीब 86.84 लाख हो गयी। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1.28 लाख के पार पहुंच गया। इस दौरान 52,718 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 80.66 लाख से अधिक हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने के कारण सक्रिय मामले 5,363 घटकर 4,89,294 पर आ गए।

    देश में स्वस्थ होने वालों की दर 92.89, मृत्यु दर 1.48 तथा सक्रिय मामलों की दर 5.63 फीसदी रह गयी है।

    दिल्ली और केरल में संक्रमण के मामले चिंता के विषय बने हुए हैं। दिल्ली में संक्रमण के मामलों का कल नया रिकॉर्ड बना और 8,593 तथा केरल में 7,007 मामले सामने आये।

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही, जिससे सक्रिय मामले 4,382 घटकर 89,018 रह गये। वहीं 125 मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45,560 हो गया है। राज्य में अब तक 15.97 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

    coronavirus cases covid 19 National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : भागलपुर में पंचायत समिति सदस्य ने पत्नी की हत्या की
    Next Article सुप्रीम कोर्ट पटाखों पर रोक लगाने के पक्ष में, जीवन को बताया सबसे अहम

    Related Posts

    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Latest Posts

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.