Ranchi : झारखंड में गुरुवार को ठंड का प्रकोप बढ़ गया और राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम तापमान सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने बताया कि राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
ठंडी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुमला में तापमान 5 डिग्री और खूंटी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लोहरदगा और हजारीबाग में क्रमशः 7.3 और 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, लातेहार में 8.2 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम में नौ डिग्री सेल्सियस रहा।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल ठंड का प्रभाव एक दिन और बना रह सकता है। इसके बाद अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Also Read : अनुराग चावला बने राज्य एक्साइज सब-कमिटी के चेयरमैन, FJCCI ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Also Read : सुरक्षा व्यवस्था की आईजी ने की समीक्षा, मोरहाबादी में होना है नियुक्ति पत्र वितरण
Also Read : जामताड़ा में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी, भाजपा ने राज्य सरकार पर किया हमला
Also Read : ISS मिशन: अमेरिका और रूस का सहयोग जारी, आठ महीने का वैज्ञानिक मिशन शुरू
Also Read : दुमका रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, दो बोगी उतरी पटरी से
Also Read : रांची मौसम केंद्र में आयोजित हुआ इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का कर्टेन रेजर कार्यक्रम
Also Read : भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया विदेश से भारत के खिलाफ नैरेटिव चलाने का आरोप
Also Read : वर्षगांठ उत्सव से पहले मुख्य सचिव ने की CM से मुलाक़ात, दिया आमंत्रण

