Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 9:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में आएंगे सभी ऑनलाइन न्यूज पोर्टल- नोटिफिकेशन जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में आएंगे सभी ऑनलाइन न्यूज पोर्टल- नोटिफिकेशन जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में चलने वाले ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल और ऑनलाइन कंटेंट प्रोग्राम अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे। इसकी अधिसूचना केंद्र सरकार की ओर से आज जारी की गई है, जिसके मुताबिक अब ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल, ऑनलाइन कॉन्टेंट प्रोवाइडर सूचना व प्रसारण मंत्रालय के दायरे में आएंगे।

    केंद्र सरकार ने इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में वकालत की थी कि ऑनलाइन माध्यमों का रेग्युलेशन टीवी से ज्यादा जरूरी है। अब सरकार ने ऑनलाइन माध्यमों से न्यूज़ या कॉन्टेंट देने वाले माध्यमों को मंत्रालय के तहत लाने का कदम उठाया है।

    न्यूज पोर्टल और मीडिया वेबसाइट को रेग्युलेट करने के लिए सरकार ने 10 सदस्यीय कमिटी बनाई थी। इस कमिटी में सूचना व प्रसारण, कानून, गृह, आईटी मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी और प्रमोशन के सचिवों को शामिल किया गया। इसके अलावा MyGov के चीफ एग्जिक्यूटिव और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन और इंडियन ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया है। कमिटी से ऑनलाइन मीडिाया, न्यूज पोर्टल और ऑनलाइन कॉन्टेंट प्लैटफॉर्म के लिए ‘उचित नीतियों’ की सिफारिश करने को कहा था।

    सुप्रीम कोर्ट में दिए गए केंद्र के हलफनामे के मुताबिक, देशभर में सरकार ने 385 चैनलों को नियमित न्यूज चैनल के लाइसेंस दिए हैं। ये चैनल समाचारों के साथ मनोरंजन से इतर कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। इनमे वार्ता, बहस कार्यक्रम और जनता तक जानकारी पहुंचाने के अन्य कई कार्यक्रम भी होते हैं।

    इसके अलावा सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 530 ऐसे चैनलों को भी लाइसेंस दिया हुआ है जो पूरी तरह मनोरंजन, खेल और भक्ति, अध्यात्म के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। इन खबरिया चैनलों ने आत्म नियमन के लिए सबसे पहले न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन बनाया. इसमें देश के कई अग्रणी न्यूज चैनल्स शामिल हैं। इसकी सदस्यता ऐच्छिक है। इसकी प्रशासनिक व्यवस्था के अगुआ सुप्रीम कोर्ट के ही सेवा निवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अर्जन कुमार सीकरी हैं। दूसरा संगठन हाल ही में अस्तित्व में आया है न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन जिसके प्रशासनिक समिति के अगुआ अभी तय होने हैं।

    अभी भी 237 ऐसे चैनल हैं जो दोनों में से किसी भी संगठन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे चैनलों के खिलाफ आने वाली शिकायतों, गड़बड़ियों या लापरवाहियों पर कार्रवाई करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अंतर मंत्रालय समिति बना रखी है। ये समिति शिकायतों पर या फिर स्वत:संज्ञान लेकर भी कार्रवाई करती है।

    #National News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वनीय नेता: जावड़ेकर
    Next Article रामगढ़: चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    याद किये गये झारखंड आंदोलन के नायक बिनोद बिहारी महतो, 102वीं जयंती पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि

    September 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

    September 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल : प्रतुल शाहदेव

    September 23, 2025
    Latest Posts

    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन…

    September 23, 2025

    गुमला में संयुक्त समीक्षा बैठक, कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    September 23, 2025

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने उपचुनाव और दुर्गा पूजा के लिए विशेष निर्देश दिए…

    September 23, 2025

    याद किये गये झारखंड आंदोलन के नायक बिनोद बिहारी महतो, 102वीं जयंती पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि

    September 23, 2025

    आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.