Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत ने मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, बोले- बहुउपयोगी साबित होगा प्रजेक्ट
    झारखंड

    सीएम हेमंत ने मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण, बोले- बहुउपयोगी साबित होगा प्रजेक्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2025Updated:November 24, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।

    परियोजना की विशेषताएं

    CM ने कहा कि यह मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना दुमका जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 22,283 हेक्टेयर से अधिक भूमि में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना बहुउपयोगी होगी और सिद्धेश्वरी नदी के पानी का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करेगी। परियोजना से न केवल सिंचाई सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    CM

    निर्माण कार्य की स्थिति

    परियोजना का निर्माण कर रही एल. एंड टी. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें बैराज लगभग तैयार है, 15 गेटों में से 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। तीन पंप हाउस में एक पूरा हो चुका है, जबकि दो का कार्य प्रगति पर है। पांच डिलीवरी चैंबर में तीन पूरे हो चुके हैं, जबकि दो जल्द पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी तक 6,400 हेक्टेयर भूमि में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पटवन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

    परियोजना का महत्व और लागत

    मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत मसलिया प्रखंड की 15 पंचायत और रानेश्वर प्रखंड की 4 पंचायत के 226 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना का शिलान्यास नवंबर 2022 में किया गया था और इसकी कुल लागत 1,313 करोड़ रुपए है।

    CM

    Also Read : धर्मेंद्र के निधन पर शोक की लहर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने व्यक्त की संवेदना

    CM Hemant Soren inspected the Masalia-Raneshwar Mega Lift Irrigation Project in Murguni. CM हेमंत सोरेन ने मुरगुनी में मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया Masalia-Raneshwar Mega Lift Irrigation Project will prove to be multi-purpose: CM Hemant Soren मसलिया - रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना बहुउपयोगी होगी साबित : CM हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिकागो के फहद सरफराज अहमद रांची में स्टूडेंट्स का बढ़ा गये हौसला
    Next Article 29 यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, पांच की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.