Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू
    झारखंड

    जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जनसुविधाओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जनसुविधाओं के बेहद धीमे क्रियान्वयन और प्रशासनिक निष्क्रियता पर तीखा प्रहार करते हुए साफ कहा है कि आने वाले वर्ष में वे अधिकारियों पर काम कराने के लिए कड़ा दबाव बनाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के एक वर्ष पूर्ण होने पर बिष्टुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कई जरूरी योजनाएं प्रशासनिक उदासीनता के कारण पूर्ण नहीं हो पाई हैं, जबकि उनके लिए धन और प्रस्ताव पहले से उपलब्ध हैं।

    उन्होंने कदमा के कन्वेंशन सेंटर, बालीगुमा टंकी तक जलापूर्ति, और डीएम लाइब्रेरी के संचालन जैसे प्रमुख लंबित मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भवन तैयार है, पर सेवाएं शुरू नहीं हुईं। देशबंधु लाइन क्षेत्र में बारिश के दौरान हुए जलजमाव की समस्याओं पर भी उन्होंने चिंता जताई। उनके अनुसार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए अब तक प्रशासनिक स्वीकृति ही नहीं मिली, जबकि इस बाबत सचिव से तीन बार वार्ता हो चुकी है।

    राय ने कहा कि जनता को सड़क, पानी, बिजली, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं देना प्रशासन, नगर निगम और जेएनएसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खराब सड़क या नाली ढूंढना कार्यकर्ताओं का काम नहीं, बल्कि प्रशासन के तंत्र की जिम्मेदारी है। नागरिक सुविधा मद में उपलब्ध राशि को उसी उद्देश्य में खर्च करने की सख्त सलाह देते हुए उन्होंने फंड के उपयोग की पारदर्शिता की भी मांग की।

    सामुदायिक भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि इन भवनों का उद्देश्य जनता की सुविधा है, न कि निजी कमाई। उन्होंने जेएनएसी और मानगो नगर निगम को उनके मूल दायित्व जनसुविधाओं की बहाली पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

    आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति, कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलना और आउटसोर्सिंग पर निर्भरता के बढ़ते बोझ को भी उन्होंने गंभीर मुद्दे बताया। राय ने कहा कि पुलिस थानों में बढ़ती अवैध वसूली की शिकायतों की वे अलग से जांच करेंगे।

    उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में विभिन्न विभागों से कुल 40 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति और क्रियान्वयन दिलाया गया है, फिर भी प्रशासन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। आने वाले साल में वे और उनकी टीम इन मुद्दों पर लगातार फोकस करते हुए दबाव बनाकर कार्य करवाने के लिए संकल्पित हैं।

    Also Read : नगर परिषद भवन और मैरेज हॉल निर्माण की मांग, मंत्री सुदीव्यू कुमार सोनू को सौंपा गया आवेदन

    Will put strong pressure on officials for public facilities: Saryu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर परिषद भवन और मैरेज हॉल निर्माण की मांग, मंत्री सुदीव्यू कुमार सोनू को सौंपा गया आवेदन
    Next Article विधायक कल्पना सोरेन ने “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में बांटी परिसंपत्तियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, सात लोगों के नाम भेजे गए

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, सात लोगों के नाम भेजे गए

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.