Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में दो दिन ठंड से राहत, फिर गिरेगा तापमान
    झारखंड

    झारखंड में दो दिन ठंड से राहत, फिर गिरेगा तापमान

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 और 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह और रात की ठंड में थोड़ी कमी महसूस होगी।

    हालांकि 23 नवंबर के बाद तापमान फिर से गिर सकता है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा और धुंध छा सकता है तथा आसमान में बादल भी रहने की संभावना है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर तीन दिन बाद झारखंड में भी दिख सकता है, जिसके चलते 26 और 27 नवंबर को रात का तापमान नीचे जा सकता है।

    जामताड़ा में मौसम

    जामताड़ा में सुबह धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। 23 नवंबर को सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं।

    धनबाद का मौसम

    धनबाद में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4°C और गुमला में न्यूनतम तापमान 10.0°C दर्ज किया गया।

    रात में बढ़ सकती है ठंड

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के सभी जिलों के लिए पांच दिनों का तापमान पूर्वानुमान जारी किया है। 19 से 23 नवंबर के बीच तापमान में हल्का उतार–चढ़ाव रहेगा। अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है, लेकिन रात में ठंड बढ़ सकती है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में दिन का तापमान 30 से 32°C तक रह सकता है, जबकि रात का तापमान 15 से 19°C के बीच रहने की उम्मीद है। दुमका और जामताड़ा में रात का तापमान 15–17°C तक रह सकता है।

    Also Raed : पालतू कुत्ते को बांधने के बाद ED की टीम ने शुरू की रेड, एलबी सिंह का आवास पुलिस छावनी में तब्दील

    Jharkhand gets relief from cold for two days temperature to fall again झारखंड में दो दिन ठंड से राहत फिर गिरेगा तापमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपालतू कुत्ते को बांधने के बाद ED की टीम ने शुरू की रेड, एलबी सिंह का आवास पुलिस छावनी में तब्दील
    Next Article G20 समिट 2025: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    Latest Posts

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.