Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Nov, 2025 ♦ 11:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ती ठंड : 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ती ठंड : 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हिमालय में बढ़ती ठंड और बर्फबारी का असर झारखंड के उत्तर और पश्चिमी जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। हिमालय में बर्फ गिर रही है, लेकिन झारखंड के खूंटी और गुमला जैसे जिलों में लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। पिछले साल दिसंबर में जहां तापमान 6 से 7 डिग्री तक जाता था, वहीं इस बार नवंबर में ही इतना कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। रांची मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

    आज 7 जिलों में येलो अलर्ट

    झारखंड के जिन जिलों में आज यानी मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं— गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। गुमला में इस सीजन का सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं, सड़कों पर सन्नाटा रहता है और मोहल्लों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

    मुख्य शहरों का तापमान और AQI

    झारखंड के प्रमुख शहरों में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। रांची का तापमान 26 डिग्री अधिकतम और 12 डिग्री न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया, जबकि इसका AQI 181 रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज हुआ तथा AQI 191 पाया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। धनबाद में 29 डिग्री अधिकतम और 13 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, यहां AQI 178 रहा। वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहा, जबकि AQI 155 दर्ज किया गया, जो वायु गुणवत्ता में सुधार की जरूरत को दर्शाता है।

    रांची में 11 निशुल्क आश्रय घर खुले

    कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने 11 फ्री आश्रय घर लोगों के लिए खोल दिए हैं। यहां पर बेड, मच्छरदानी और पुरुष-महिला के लिए अलग व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर लोग अपने नजदीकी आश्रय घर में जाकर ठंड से बचाव कर सकते हैं।

    Also Read : JPSC के बाहर CDPO प्रत्याशियों का विरोध प्रदर्शन, रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग

    Increasing cold in Jharkhand: Yellow alert issued for 7 districts झारखंड में बढ़ती ठंड : 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौ’त

    November 18, 2025
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    November 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 2035 तक बढ़ेगी बिजली की मांग, ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू

    November 18, 2025
    Latest Posts

    पुल पर स्कॉर्पियो से धुआं निकलने से अफरा-तफरी, यातायात प्रभावित

    November 18, 2025

    आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद का आया नया वीडियो सामने, आ’त्मघाती हमलों को बताया ‘शहादत’

    November 18, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड, कुछ आंकड़े अभी अधूरे

    November 18, 2025

    छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई घायल

    November 18, 2025

    IPL 2026 : मिनी ऑक्शन से पहले पैट कमिंस बने SRH के कप्तान, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

    November 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.