Lohardaga : लोहरदगा जिले के समाहरणालय मैदान में झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम व विकास मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद थीं। उनके साथ उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत सहित कई वरीय अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।
स्थापना दिवस के मौके पर जिले में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कुल 117 करोड़ 73 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच 4 करोड़ 92 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड अपने 25वें स्थापना दिवस पर नई संभावनाओं के दौर में प्रवेश कर रहा है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

Also Read : लालू की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार से तोड़ा नाता… जानें क्यों
Also Read : जमशेदपुर के इस अपार्टमेंट में आ’ग से मचा हड़कंप
Also Read : सोहराय कला से सजे परिधानों में छात्राओं का कैटवॉक, लोगों ने की जमकर तारीफ
Also Read : भाजपा नेता आरके सिंह पार्टी से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
Also Read : बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

