Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ में नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई, सांसद-विधायकों ने किया माल्यार्पण
    झारखंड

    पाकुड़ में नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई, सांसद-विधायकों ने किया माल्यार्पण

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेहरू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ जिले के समाहरणालय में मनाई गई। इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, और महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने संयुक्त रूप से नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार और एसपी निधि त्रिवेदी भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने नेहरू जी के विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई।

    सांसद विजय हांसदा ने कहा कि नेहरू जी हमेशा बच्चों के प्रिय ‘चाचा नेहरू’ के रूप में याद किए जाते हैं। विधायक हेमलाल मुर्मू ने नेहरू जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। डीसी मनीष कुमार ने उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक विकास में योगदान को आज भी प्रासंगिक बताया। वहीं, एसपी निधि त्रिवेदी ने देश की एकता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में अन्य अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुष्प अर्पित कर नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी।

    Also Read : देश में 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 6 सीटों के नतीजे आ चुके

    Also Read : झंझारपुर, गोपालगंज और अलौली में NDA का दबदबा, BJP और JDU ने दर्ज की जीत

    Also Read : बिहार चुनाव: बनियापुर से BJP के केदारनाथ सिंह विजयी, दरभंगा शहर में संजय सरावगी ने 23 हजार वोटों से जीता

    Also Read : बिहार चुनाव में एनडीए को बड़ी बढ़त, पीएम मोदी आज शाम कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    MPs and MLAs garlanded the statue. Nehru Jayanti celebrated with great pomp in Pakur पाकुड़ में नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई सांसद-विधायकों ने किया माल्यार्पण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 6 सीटों के नतीजे आ चुके
    Next Article बिहार चुनाव 2025: NDA ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की, महागठबंधन केवल 1 सीट पर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.