Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार में JJMP के सब-जोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में JJMP के सब-जोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments2 Mins Read54
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : JJMP यानी झारखंड जनमुक्ति परिषद के बड़े उग्रवादी नेताओं ने आज लातेहार में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित शामिल हैं। इन दोनों ने आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव, सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर और एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार के सामने हथियार डाले। मौके पर दोनों उग्रवादियों का स्वागत गुलदस्ता और बुके देकर किया गया। पांच लाख रुपये के इनामी ब्रजेश यादव को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा गया।

    पलामू आईजी ने बताया कि लातेहार अब पहले जैसा नहीं रहा। लगातार अभियान और प्रशासन के प्रयासों से 2025 में अब तक 21 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने जंगलों में छिपे नक्सलियों से चेतावनी दी कि वे जल्द आत्मसमर्पण करें, अन्यथा कार्रवाई में मारे जाएंगे।

    लातेहार एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान और आम जनता के सहयोग से उनका हौसला टूट रहा है। JJMP संगठन अब खत्म होने के कगार पर है और केवल 4-5 सदस्य ही बचे हैं। एसपी ने शेष नक्सलियों से अपील की कि वे भी आत्मसमर्पण कर दें।

    ब्रजेश यादव गुमला जिले के कठोकटवा गांव के रहने वाला है। करीब 20 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहे ब्रजेश पहले माओवादी संगठन से जुड़ा था। 2010 में गिरफ्तार होने के बाद 2018 में जेल से रिहा होकर JJMP जॉइन किया। उसके खिलाफ बिशनपुर और चैनपुर थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अवधेश लोहरा लातेहार के बंदुवा गांव के निवासी हैं। उन पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

    Also Read : देवघर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

    JJMP's sub-zonal commander and area commander surrender in Latehar Two top militant leaders surrender in Latehar लातेहार में दो बड़े उग्रवादी नेताओं ने किया आत्मसमर्पण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्तदान बहुत जरूरी, इसे जन आंदोलन बनाने की करें पहल : DC
    Next Article नालंदा के पीएमश्री स्कूलों में एमडीएम की तैयारी तेज, बैंक खाता बनी बाधा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.