Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पत्नी को आया गुस्सा तो पति पर करवा दिया कुत्ते से हमला
    झारखंड

    पत्नी को आया गुस्सा तो पति पर करवा दिया कुत्ते से हमला

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read66
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पालतू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के मटवारी स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने पालतू कुत्ते से पति पर हमला करवा दिया। कुत्ते के हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक रोहित कुमार जैन (35 वर्ष) हजारीबाग के बड़ा बाजार स्थित जैन धर्मशाला निवासी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी रूपा अग्रवाल और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहित ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी जनवरी 2024 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी और उसके परिवार वाले उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

    पीड़ित के अनुसार, 9 नवंबर 2025 को झगड़े के दौरान ससुराल वालों ने उन पर जान से मारने की कोशिश की और रूपा ने अपने पालतू कुत्ते को उन पर हमला करने के लिए उकसाया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने लोहसिंघना थाना में शिकायत दर्ज कराई।

    रोहित ने कहा कि ससुराल पक्ष उन्हें लगातार धमकी दे रहा है और उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। इस घटना पर थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, पीड़ित के पिता मनोज जैन ने कहा कि पत्नी द्वारा इस तरह का हमला करवाना अमानवीय है और कानून को इस पर सख्त रुख अपनाना चाहिए।

     Also Read : केला और काली मिर्च का अनोखा कॉम्बिनेशन : सेहत के लिए फायदेगार

    condition critical Hazaribagh: Accountant attacked by wife's pet dog Husband seriously injured after wife accused of being attacked by pet dog In Hazaribagh leaving the man seriously injured. The wife got angry and had her husband attacked by a dog. the wife made her pet dog attack her husband पति गंभीर रूप से घायल पत्नी को आया गुस्सा तो पति पर करवा दिया कुत्ते से हमला पत्नी पर पालतू कुत्ते से हमला करवाने का आरोप युवक गंभीर रूप से घायल हजारीबाग में पत्नी ने पालतू कुत्ते से पति पर करवाया हमला हजारीबाग: अकाउंटेंट पर पत्नी के पालतू कुत्ते ने हमला हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेला और काली मिर्च का अनोखा कॉम्बिनेशन : सेहत को देगा गजब का फायदा
    Next Article लालू परिवार को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.