Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 11:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ रही ठंड, शनिवार से और गिरेगा तापमान
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ रही ठंड, शनिवार से और गिरेगा तापमान

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और बोकारो में सुबह के समय ठंड और कनकनी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से ठंड में और इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के संताल और उत्तरी जिलों में ठंड कुछ कम है। इन इलाकों का न्यूनतम तापमान दक्षिणी जिलों की तुलना में 4 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। फिलहाल अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन शनिवार से न्यूनतम तापमान तेजी से घटने की संभावना है। इस दौरान सुबह और शाम में कुहासा भी बढ़ेगा।

    रांची में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि दक्षिणी जिलों में तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच रहा। वहीं, संताल क्षेत्र के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मॉनसून के दौरान झारखंड में अच्छी बारिश हुई थी और अक्तूबर में भी कई जगह वर्षा हुई, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अब बादल छंटने के साथ उत्तर की ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जो आने वाले दो दिनों में और प्रभावी होंगी।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूरे राज्य में ठंड लगातार बढ़ती जाएगी।

    Also Read : BREAKING : तदाशा मिश्र को बनाया गया प्रभारी डीजीपी, अधिसूचना जारी

    Cold wave intensifies in Jharkhand temperature to fall further from Saturday झारखंड में बढ़ रही ठंड शनिवार से और गिरेगा तापमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 07 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article BREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ अनल दस्ता का मुठभेड़, कई नक्सली के घायल होने की सूचना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे, PM मोदी ने समारोह में किया भाग

    November 7, 2025
    झारखंड

    डोबो-कांदरबेड़ा सड़क का चौड़ीकरण शुरू, NH-33 से जुड़ेगा यह मार्ग

    November 7, 2025
    क्राइम

    पेड़ पर लटका मिला युवती का कटा सिर, इलाके में सनसनी

    November 7, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे, PM मोदी ने समारोह में किया भाग

    November 7, 2025

    डोबो-कांदरबेड़ा सड़क का चौड़ीकरण शुरू, NH-33 से जुड़ेगा यह मार्ग

    November 7, 2025

    डिप्टी CM विजय सिन्हा पर कल क्यों हुआ हमला… जानिए

    November 7, 2025

    पेड़ पर लटका मिला युवती का कटा सिर, इलाके में सनसनी

    November 7, 2025

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, रुपया भी कमजोर

    November 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.