Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»BREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद, सौंपा लिखित इस्तीफा
    झारखंड

    BREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद, सौंपा लिखित इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025Updated:November 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में डीजीपी अनुराग गुप्ता के पद छोड़ने की खबर अब हकीकत में बदल गई है। अनुराग गुप्ता ने यह इस्तीफा मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास में सौंपा है। इस प्रकरण के बाद से सियाशी हलचल तेज हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा के बाद से झारखंड में नए डीजीपी के रेस में आईपीएस प्रशांत सिंह और दूसरे नंबर पर आईपीएस एमएस भाटिया का नाम सामने आ रहा है। सत्रों का कहना है कि अनुराग गुप्ता का इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, नए डीजीपी को लेकर मंतव्य लिया जा रहा है। फिलहाल झारखंड पुलिस डीजीपी विहीन चल रहा है, लेकिन जल्द इस मामले में किसी भी समय बड़ी खबर आ सकती है।

    आईपीएस अनुराग गुप्ता वर्ष 2022 में प्रमोट हुए थे डीजी रैंक में

    अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रैंक में प्रोमोशन मिली थी। प्रोमोशन के बाद अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग बनाये गये थे।. झारखंड सरकार ने 26 जुलाई 2024 को उनको झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें इस पद से हटा दिया गया। फिर 28 नवंबर 2024 में उनको फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया। तीन फरवरी 2025 को अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बना दिया गया था। झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की जो अधिसूचना जारी की थी, उसमें इस बात का कोई उललेख नहीं है कि उनका कार्यकाल कब से शुरू होगा। इस अधिसूचना में सिर्फ इतना ही लिखा है कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल ‘महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025’ के नियम 10 (1) के अनुरूप होगा। नियमावली के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

    रिया सिन्हा गिरफ्तारी प्रकरण के बाद से चर्चा हुई तेज

    झारखंड पुलिस विभाग में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद से कई तरह की चर्चाएं चल रही है। दबे जुबान से कुछ-कुछ लोग डीजीपी का इस्तीफा रिया प्रकरण से जोड़ रहे तो कुछ लोग उनकी सेवानिवृत्त को लेकर कर रहे है। हालांकि, हाल के दिनों में यह देखा भी जा रहा था कि राज्य के किसी भी बड़े कार्यक्रम में डीजीपी की उपस्थिति नहीं होती थी। जबकि, यह प्रोटोकॉल में है कि मुख्यमंत्री से जुड़े राज्य के हर बड़े कार्यक्रम में डीजीपी को उपस्थित होना है।

    Also Raed : पलामू टाइगर रिजर्व में एक और जंगली हाथी की मौ’त, जांच में जुटा वन विभाग

    BREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद BREAKING: DGP Anurag Gupta resigns submits written resignation सौंपा लिखित इस्तीफा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू टाइगर रिजर्व में एक और जंगली हाथी की मौ’त, जांच में जुटा वन विभाग
    Next Article कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान बदगुंदा गांव में बवाल, दो दर्जन लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.