Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 9:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान बदगुंदा गांव में बवाल, दो दर्जन लोग घायल
    गिरिडीह

    कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान बदगुंदा गांव में बवाल, दो दर्जन लोग घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार्तिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव में बुधवार को कार्तिक उद्यापन को लेकर निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से पथराव व मारपीट की घटना हुई।

    घटना की जानकारी मिलते ही गांडेय से सीओ, बीडीओ सहित ताराटांड़, गांडेय और अहिल्यापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

    पुलिस ने पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और भारी संख्या में बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, झड़प में दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो व्यक्तियों के आपसी विवाद से यह झगड़ा शुरू हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अधिकारियों ने कहा है कि जो भी लोग हिंसा में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : BREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद, सौंपा लिखित इस्तीफा

     

    अस्पताल कार्तिक उद्यापन गिरिडीह घायल जितवाहन उरांव झारखंड ताराटाड़ पुलिस प्रशासन बदगुंदा गांव बवाल बिमल कुमार रामनिवास यादव शोभा यात्रा हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद, सौंपा लिखित इस्तीफा
    Next Article राज्य में नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज, प्रशांत सिंह का नाम टॉप वन में !

    Related Posts

    झारखंड

    Coal India Vacancy: 276 पोस्ट के लिए मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

    May 6, 2026
    जामताड़ा

    बराकर नदी से अवैध पत्थर उत्खनन का खुलासा, विभाग ने दर्ज कराई FIR

    May 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026
    Latest Posts

    Coal India Vacancy: 276 पोस्ट के लिए मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

    May 6, 2026

    बराकर नदी से अवैध पत्थर उत्खनन का खुलासा, विभाग ने दर्ज कराई FIR

    May 5, 2026

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    May 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.