Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झामुमो के FB पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट, पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो के FB पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट, पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    FIR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पार्टी से निष्कासित पूर्व जिला संयुक्त सचिव सह ग्रामीण संवेदक संघ के अध्यक्ष सुनील सिरका के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। झामुमो के जिला सचिव राहुल आदित्य ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर की रात सुनील सिरका ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर चार नग्न महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कीं। यह वही पेज है, जिससे हजारों पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग जुड़े हुए हैं। इस पोस्ट से पार्टी की गरिमा और साख को गहरी ठेस पहुंची है।

    शिकायत में कहा गया है कि सुनील सिरका को वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर छह वर्षों के लिए संगठन से निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा पार्टी की छवि खराब करने और जनता में भ्रम फैलाने के इरादे से यह पोस्ट किया। पार्टी नेताओं ने इस पूरे मामले को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया है। झामुमो का कहना है कि ऐसी हरकतों से न केवल संगठन की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है, बल्कि सोशल मीडिया पर पार्टी की विश्वसनीयता भी प्रभावित हुई है।

    पुलिस ने मंगलवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि पोस्ट किस उद्देश्य से की गई और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है।

    Also Read : घाटशिला में झामुमो ने जनता को ठगा, अब बदलाव की बयार : लंबोदर महतो

    FIR lodged against former office bearer Obscene pictures posted on JMM's FB page झामुमो के FB पेज पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत ने ‘झारखंड जागरण गौरव यात्रा’ रथ को दिखाई हरी झंडी, क्या बोले… जानें
    Next Article बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौ’त… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, सात लोगों के नाम भेजे गए

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, सात लोगों के नाम भेजे गए

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.