Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मझिआंव CO प्रमोद कुमार निलंबित… जानें क्यों
    जोहार ब्रेकिंग

    मझिआंव CO प्रमोद कुमार निलंबित… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025No Comments2 Mins Read130
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : मझिआंव अंचल के अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को सरकार ने गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है। उन पर कार्यालय में शराब पीकर लोगों से दुर्व्यवहार और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। भू-राजस्व विभाग की अनुशंसा पर कार्मिक विभाग ने निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी है। गढ़वा उपायुक्त ने 25 अक्टूबर को ही राज्य सरकार को भेजे गए आरोप पत्र में लिखा था कि सीओ प्रमोद कुमार ने कार्यालय समय में शराब सेवन किया, कार्यालय में आए लोगों से मारपीट व गाली-गलौज की और पैसे का लेनदेन भी किया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों से समन्वय की कमी और अनुशासनहीनता की शिकायतें भी मिली थीं। मामले को गंभीर मानते हुए सरकार ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, रांची निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

    CO

    पत्नी ने भी लगाये अवैध संबंध के आरोप

    गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के सर्किल अधिकारी (CO) प्रमोद कुमार पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी के आवेदन पर मझिआंव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसकी पुष्टि गढ़वा SDPO नीरज कुमार ने की है। पत्नी ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि उनके पति प्रमोद कुमार उन पर 50 लाख रुपये दहेज के रूप में देने का दबाव बना रहे थे। FIR में उन्होंने CO पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया है।

    महिला ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को उन्हें सूचना मिली कि उनके पति सरकारी आवास में लातेहार जिले की चंदवा थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ रह रहे हैं। सूचना मिलने पर वे अपने चचेरे भाई रोशन और ममेरे भाई राजा के साथ वहां पहुंचीं। उनके अनुसार, कमरे में उन्होंने अपने पति और उस लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में बेड पर लेटे हुए देखा। इसके बाद उन्होंने कमरे को बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर महिला थाना गढ़वा भेज दिया।

    पत्नी ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि शादी के समय पिता द्वारा दिए गए 100 ग्राम सोने के गहने उनके पति ने रख लिए हैं और वापस नहीं कर रहे। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिस लड़की को पकड़ा गया, वह आर्केस्ट्रा में काम करती है।

    Also Read : WPL 2026 : RCB के हेड कोच बदले, अब मालोलन रंगराजन संभालेंगे कमान

    Majhiaon CO Pramod Kumar suspended by the government… know why Majhiaon CO Pramod Kumar suspended on charges of dowry and illicit relationship Majhiaon CO Pramod Kumar suspended… know why दहेज और अवैध संबंध के आरोप में मझिआंव CO प्रमोद कुमार निलंबित मझिआंव CO प्रमोद कुमार को सरकार ने किया निलंबित… जानें क्यों मझिआंव CO प्रमोद कुमार निलंबित… जानें क्यों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना PMCH में शुरू हुआ नया चर्म रोग वार्ड, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
    Next Article एक ही परिवार के पांच लोग अस्पताल में भर्ती, खाने में खाया था चावल और लिट्टी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.