Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक ही परिवार के पांच लोग अस्पताल में भर्ती, खाने में खाया था चावल और लिट्टी
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही परिवार के पांच लोग अस्पताल में भर्ती, खाने में खाया था चावल और लिट्टी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read19
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परिवार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह गांव में मंगलवार को फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के पांच सदस्य अचानक बीमार पड़ गए, जिसके बाद सभी को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की सदस्य 18 वर्षीय रीना कुमारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर परिवार के सभी लोगों ने चावल और लिट्टी खाया था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। पहले तो परिवार के लोगों ने घरेलू इलाज किया, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय चिकित्सक से संपर्क किया गया।

    सुधार नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती

    डॉक्टर की दवाएं खाने के बाद भी जब किसी की तबीयत नहीं सुधरी और उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ने लगी, तब परिजनों ने सभी को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी मरीज फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल परिवार के सभी सदस्यों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

    ये लोग हुए बीमार

    बीमार पड़े लोगों की पहचान कंचन देवी (40), उनकी बेटियां स्वीटी कुमारी (13), रोशनी कुमारी (16), रीना कुमारी (18) और बेटा अस्मित राजवंश (9) के रूप में हुई है।

    Also Read : जीतपुर खनन परियोजना के तहत रोजगार मेला आयोजित, 46 युवाओं ने लिया हिस्सा

    Five members of the same family were hospitalized after eating rice and litti. एक ही परिवार के पांच लोग अस्पताल में भर्ती खाने में खाया था चावल और लिट्टी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमझिआंव CO प्रमोद कुमार निलंबित… जानें क्यों
    Next Article ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.