Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read19
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की बड़ी चुनावी सभा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की सरकार व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी और मूलवासी समाज की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड के लोगों के हक और अधिकार की रक्षा करते हुए विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता के दिलों में स्वर्गीय रामदास दा हमेशा रहेंगे। उनके असामयिक निधन से उपचुनाव हो रहा है, लेकिन जनता अब उनके बेटे सोमेश को उसी स्नेह और आशीर्वाद से आगे बढ़ाएगी।

    हेमंत सोरेन ने कहा, “सोमेश अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे और घाटशिला को विकास की नई राह दिखाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अपील की कि वे झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कुछ नेता जनता को भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा, “सोमेश चंद्र सोरेन घाटशिला की जनता का बेटा है, वह आप सबके बीच रहकर काम करेगा।”

    उन्होंने कहा कि पार्टी को पता है कि कब और किसे जिम्मेदारी देनी है। “सोमेश एक कोरा कागज है, जिस पर घाटशिला की जनता अपनी बात लिखेगी,” मुख्यमंत्री ने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने कई लोगों को मौका दिया, लेकिन अब जनता को अवसरवादियों से सतर्क रहना चाहिए। सभा में मंत्री दीपक बिरूआ, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, लक्ष्मण टुडू, बाघराय मांडी, गौरांग माहली समेत कई झामुमो नेता मौजूद रहे।

    Also Read : TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    “This is a government of tribals and indigenous people “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है ” roared CM Hemant Soren in Ghatsila. not of businessmen घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन व्यापारियों की नहीं”
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें
    Next Article हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.