Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची से लेकर दुबई तक जेल में बैठे सुजीत सिन्हा ने ‘जंगी ऐप’ से फैलाया अपराध का जाल
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से लेकर दुबई तक जेल में बैठे सुजीत सिन्हा ने ‘जंगी ऐप’ से फैलाया अपराध का जाल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read82
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुजीत सिन्हा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ‘जंगी ऐप’ नाम के मोबाइल एप के जरिए अपने गिरोह को ऑपरेट कर रहा था। यह ऐप अपराधियों के बीच सुरक्षित बातचीत का नया जरिया बन गया था। पुलिस अब इस ऐप की तकनीकी जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इसके जरिए किन-किन से संपर्क किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुजीत सिन्हा जेल में रहते हुए भी अपने गिरोह के सक्रिय सदस्यों से लगातार जुड़ा हुआ था। वह ‘जंगी ऐप’ के जरिये क्राइम की पूरी प्लानिंग तैयार करता था। ऐप पर बातचीत एन्क्रिप्टेड होती थी, जिससे पुलिस को संदेशों का पता लगाना मुश्किल होता था। इसी ऐप के जरिए सुजीत की पत्नी रिया सिन्हा और गिरोह के अन्य सदस्य योजनाएं साझा करते थे।

    जंगी ऐप बना पुलिस के लिए नई चुनौती

    सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, इस ऐप का इस्तेमाल कर अपराधी पुलिस की निगरानी से बचने में सफल हो रहे थे। ऐप में खुद-ब-खुद मैसेज डिलीट होने और कॉल ट्रेस न होने जैसी सुविधाएं हैं। अब साइबर सेल ने ऐप के सर्वर और डेटा की जांच शुरू की है ताकि इसके नेटवर्क की पूरी कड़ी पाकिस्तान और दुबई तक जोड़ी जा सके।

    पाकिस्तान कनेक्शन भी आया सामने

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि जंगी ऐप के जरिए न केवल स्थानीय अपराधी जुड़े थे बल्कि पाकिस्तान के हथियार तस्करों से भी संपर्क बनाए गए थे। गिरोह के सदस्य इस ऐप पर हथियारों की डिलीवरी और पैसों के लेनदेन की प्लानिंग करते थे। यही वजह है कि पुलिस ने मामला UAPA (टेरर फंडिंग) के तहत दर्ज किया है।

    रिया सिन्हा और अन्य की गिरफ्तारी के बाद खुला राज

    13 अक्टूबर को रांची पुलिस ने रिया सिन्हा, बबलू खान, मो. शाहीद, मो. सेराज और रवि आनंद को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि सुजीत जेल में रहते हुए भी इसी ऐप के जरिए गिरोह को निर्देश देता था। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तीन पिस्टल, सात मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस और कई मोबाइल जब्त किए हैं।

    साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से जांच तेज

    पुलिस ने अब साइबर एक्सपर्ट्स की एक विशेष टीम गठित की है जो जंगी ऐप के डाटा ट्रेल को ट्रैक कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि अगर ऐप का सर्वर लोकेशन और यूजर आईडी मिल जाए, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इस नेटवर्क की कई परतें खुल सकती हैं।

    Also Read : बाबूलाल मरांडी के आरोप बौखलाहट का नतीजा : विनोद पांडेय

    has spread his criminal network through the 'Jungi App'. sujit sinha who has been in jail from Ranchi to Dubai रांची से लेकर दुबई तक जेल में बैठे सुजीत सिन्हा ने ‘जंगी ऐप’ से फैलाया अपराध का जाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी के आरोप बौखलाहट का नतीजा : विनोद पांडेय
    Next Article रनिया थानेदार पर नशे में धुत युवकों ने किया ह’मला, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.