Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read54
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने ड्रग्स तस्करों को तीखी चोट दी है। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम शिवा राम, अमर कुमार यादव और सूरज कुमार शर्मा  बताये गये। पुलिस ने उनके पास से कुल 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उनके पास से एक यामहा मोटरसाइकिल (JH01B-9752) भी जब्त की है।

    गुप्त सूचना पर आधी रात को की गई त्वरित कार्रवाई

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि पुलिस कप्तान राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर रांची स्टेशन के रास्ते पहाड़ी मंदिर की ओर आने वाले हैं। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया। बीती रात करीब 12:30 बजे बानों मंजिल रोड पर टीम ने एक यामहा मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गयी। पुलिस ने तलाशी के दौरान तीनों के पास से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की। कुल मिलाकर पुलिस ने तीनों से 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गयी। पुलिस पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे बिहार के सासाराम के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से ब्राउन शुगर खरीदकर लाते थे और रांची में इसे ऊंचे दामों में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अमर कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में हत्या एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 954/25, दिनांक 1 नवंबर 2025, धारा 21(B)/22/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Also Read : घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    Ranchi police arrested three brown sugar smugglers who brought the goods from Sasaram and sold them in the capital. रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 02 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.